Brokerage Stock Picks: इन 5 शेयरों में 45% से 60% तक रिटर्न की उम्मीद, बजाज कंज्यूमर से ONGC तक शामिल

Brokerage Stock Picks: शेयर बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज हाउस के इन 5 शेयरों पर दांव ने ध्यान खींचा है। इनके टारगेट मौजूदा भाव से 44.8% से 59.9% तक ऊपर हैं। अब देखना है कि कमजोर बाजार में इनमें से कौन सा शेयर निवेशकों को सबसे ज्यादा चौंकाता है।

अपडेटेड Oct 04, 2026 पर 7:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ONGC पर Kotak Institutional Equities ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है।

Brokerage Stock Picks: शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते हफ्ते Nifty 50 में 3.1% और Sensex में 2.7% की गिरावट आई। हालांकि, इस कमजोरी के बीच कई ब्रोकरेज हाउस कुछ चुनिंदा शेयरों को लेकर पॉजटिव हैं। उन्होंने इन शेयरों पर Buy रेटिंग के साथ बड़े टारगेट दिए हैं।

स्टॉक भाव टारगेट संभावित रिटर्न
Dr Reddy's Laboratories ₹1,202 ₹1,740 45%
DLF ₹665 ₹1,000 50%
Bajaj Consumer Care ₹497 ₹760 53%
Time Technoplast ₹180 ₹280 55.60%
ONGC ₹222 ₹355 59.90%

Dr Reddy's Laboratories

फार्मा कंपनी Dr Reddy's Laboratories पर Nomura ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹1,740 रखा है। इस शेयर में करीब 44.8% की तेजी की गुंजाइश है।


ब्रोकरेज की नजर कंपनी के दो अहम अपडेट पर है। इनमें अमेरिका के USFDA से बायोलॉजिक्स फैसिलिटी को मंजूरी और बायोसिमिलर Abatacept का अप्रूवल शामिल है। मंजूरी मिलने पर कंपनी पहले चरण में Abatacept को 50 से ज्यादा देशों में लॉन्च कर सकती है।

DLF

रियल एस्टेट कंपनी DLF पर Axis Capital ने Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹1,000 का टारगेट तय किया है। मौजूदा भाव ₹665 के मुकाबले इसमें करीब 50.4% का संभावित रिटर्न मिल सकता है।

Axis Capital के मुताबिक, अगस्त में NCR के हाउसिंग मार्केट में कुछ कमजोरी रही। इस दौरान नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग और घरों की मांग में गिरावट आई। हालांकि, देश के प्रमुख शहरों में लगातार मांग से हाउसिंग मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है।

Bajaj Consumer Care

FMCG कंपनी Bajaj Consumer Care पर Nuvama ने Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट ₹760 रखा है। मौजूदा भाव ₹497 के हिसाब से शेयर में करीब 52.9% का उछाल दिख सकता है।

Nuvama का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ सिर्फ कीमतें बढ़ाने पर निर्भर नहीं रहेगी। प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ने से भी कारोबार को फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज की नजर Almond Drops Hair Oil, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और Coconut व Banjara जैसे नए प्रोडक्ट्स पर है।

Time Technoplast

प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Time Technoplast पर Motilal Oswal ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट ₹280 दिया है। मौजूदा भाव ₹180 के मुकाबले इसमें करीब 55.6% की तेजी की संभावना है।

कंपनी ने FY26 में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान इसका रेवेन्यू 12%, EBITDA 14% और शुद्ध मुनाफा 21% बढ़ा। कच्चे तेल और पॉलिमर की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी ने ग्रोथ बनाए रखी। फ्रेट कॉस्ट और करेंसी में बदलाव का भी इसके प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा।

ONGC

सरकारी तेल एवं गैस कंपनी ONGC पर Kotak Institutional Equities ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर की फेयर वैल्यू ₹355 तय की है। मौजूदा भाव ₹222 के मुकाबले शेयर में करीब 59.9% का संभावित रिटर्न बनता है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी का प्रोडक्शन बेहतर हो सकता है। Western Offshore में BP के साथ साझेदारी इसमें अहम भूमिका निभा सकती है। Kotak के मुताबिक, इस साझेदारी से अगले एक दशक तक प्रोडक्शन को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा गैस कारोबार का बढ़ता योगदान भी कंपनी के लिए फायदेमंद हो सकता है।

YES Bank Q2 Update: यस बैंक का लोन 24% बढ़ा, डिपॉजिट में भी तगड़ा उछाल; फोकस में रहेगा स्टॉक

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।