Get App

अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Dabur पर प्रशांत सावंत ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कमाई के लिए Dabur के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 540/545 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 530 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 525 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2025 पर 10:00 AM
अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
SBI Life पर अमित सेठ ने खरीदारी कॉल देते हुए कहा कि इसमें 1865 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Monday : कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स 690 प्वाइंट गिरा तो निफ्टी 205 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। TCS नतीजों के बाद IT इंडेक्स में काफी प्रेशर दिखा। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - SBI Life

अमित सेठ ने अगले हफ्ते कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एसबीआई लाइफ में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1835 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1865 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1820 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - Dabur

कविता जैन ने अगले हफ्ते कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए डाबर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 530 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 540/545 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 525 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें