BSE share price : BSE की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। STT में सख्ती से पहले ही वॉल्यूम पर दबाव दिखा था। Haitong की रिपोर्ट के मुताबिक STT में बढ़ोतरी और RBI की ब्रोकर फंडिंग पर रोक लागू होने से पहले ही BSE ट्रेडिंग वॉल्यूम कम हुए हैं। फरवरी में इसका मार्केट शेयर 33 फीसदी से कम होकर 30 फीसदी हो गया है। हैतोंग (Haitong) की इस रिपोर्ट के मुताबिक ऑप्शन वॉल्यूम पर भी दबाव दिखा है।
