Budget 2026: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'बायोफार्मा शक्ति' योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम फंड का ऐलान किया है। इस ऐसान के बाद बायोकॉन (Biocon) के शेयरों में 3% तक की जोरदार तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा सन फार्मा और पीरामल फार्मा समेत कई और शेयर भी कारोबार के दौरान उछल गए।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना के तहत अगले 5 सालों में ₹10,000 करोड़ के आवंटन का ऐलान किया। सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी को संसद के निचले सदन लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट भाषण देते हुए यह ऐलान किया। इसका उद्देश्य भारत को ग्लोबल बायो-फार्मा हब के रूप में विकसित करना है।
क्या है ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना?
वित्त मंत्री ने बताया कि ‘बायोफार्मा शक्ति’ के तहत अनुसंधान एवं विकास (R&D), उन्नत मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस रहेगा। इस पहल से घरेलू कंपनियों को स्केल-अप करने, नई तकनीकों को अपनाने और वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में बीमारियों का बोझ अब डायबिटीज जैसी नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी प्रगति और दवा उत्पादन को रफ्तार दी जाएगी। यह योजना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।