Get App

Budget 2026: बजट में 'बायोफार्मा' सेक्टर को मिले ₹10,000 करोड़; Biocon समेत इन शेयरों की लगी लॉटरी

Budget 2026: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'बायोफार्मा शक्ति' योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम फंड का ऐलान किया है। इस ऐसान के बाद बायोकॉन (Biocon) के शेयरों में 3% तक की जोरदार तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा सन फार्मा और पीरामल फार्मा समेत कई और शेयर भी कारोबार के दौरान उछल गए

Vikrant singhअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 11:41 AM
Budget 2026: बजट में 'बायोफार्मा' सेक्टर को मिले ₹10,000 करोड़; Biocon समेत इन शेयरों की लगी लॉटरी
Biocon Share Price: ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना के तहत अगले 5 सालों में ₹10,000 करोड़ का आवंटन मिलेगा

Budget 2026: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'बायोफार्मा शक्ति' योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम फंड का ऐलान किया है। इस ऐसान के बाद बायोकॉन (Biocon) के शेयरों में 3% तक की जोरदार तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा सन फार्मा और पीरामल फार्मा समेत कई और शेयर भी कारोबार के दौरान उछल गए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना के तहत अगले 5 सालों में ₹10,000 करोड़ के आवंटन का ऐलान किया। सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी को संसद के निचले सदन लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट भाषण देते हुए यह ऐलान किया। इसका उद्देश्य भारत को ग्लोबल बायो-फार्मा हब के रूप में विकसित करना है।

शेयरों की चाल

घोषणा के बाद बायोकॉन के शेयरों में 3% तक की उछाल आई। कारोबार के दौरान यह शेयर 2.3% की तेजी के साथ 375 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। बायोकॉन के साथ-साथ दूसरे फार्मा शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। पीरामल फार्मा के शेयर करीब 1.3% चढ़कर 156.6 रुपये पर पहुंच हुए। सन फार्मा और टोरेंट फार्मा के शेयर भी 1% से 2% तक चढ़ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें