Get App

Budget 2026: निर्मला सीतारमण के बजट से इन सेक्टर्स के शेयर पकड़ेंगे रफ्तार

सरकार ने डिफेंस के लिए आवंटन 1.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.19 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। इस वित्त वर्ष में डिफेंस का संशोधित अनुमान 1.86 लाख करो़ड़ रुपये है। एयरक्राफ्ट और एयरो इंजन के लिए करीब 63,700 करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 6:30 PM
Budget 2026: निर्मला सीतारमण के बजट से इन सेक्टर्स के शेयर पकड़ेंगे रफ्तार
सरकार ने रेलवे के लिए पूंजीगत खर्च साल दर साल आधार पर 8.5 फीसदी बढ़ाया है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को स्टॉक मार्केट्स के निवेशकों के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। एफएंडओ में रिटेल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी घटाने के लिए एसटीटी बढ़ाया। इससे मार्केट में बड़ी गिरावट आई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार का फोकस कैपिटल एक्सपेंडिचर और कुछ खास सेक्टर्स पर बना रहेगा। इसका फायदा इन सेक्टर्स की कंपनियों को मिलेगा।

डिफेंस-BEL, BDL और पारस डिफेंस

सरकार ने डिफेंस के लिए आवंटन 1.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.19 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। इस वित्त वर्ष में डिफेंस का संशोधित अनुमान 1.86 लाख करो़ड़ रुपये है। एयरक्राफ्ट और एयरो इंजन के लिए करीब 63,700 करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया गया है। हेवी टू मीडियम व्हीकल्स के लिए 4,600 करोड़ का आवंटन किया गया है। इसका फायदा डिफेंस कंपनियों को मिलेगा। इससे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बीडीएल और पारस डिफेंस जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख सकती है।

रेलवे-RVNL, IRCON, Siemens, Titagarh Rail, BHEL

सरकार ने रेलवे के लिए पूंजीगत खर्च साल दर साल आधार पर 8.5 फीसदी बढ़ाया है। रोलिंग स्टॉक ऐलोकेशन करीब 52,000 करोड़ रुपये है। कवच के लिए ऐलोकेशन करीब 10-15 फीसदी बढ़ाया है। इसका फायदा रेलवे से जुड़ी कंपनियों को मिलेगा। हालांकि, पिछले 12-18 महीनों में रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। इससे इन शेयरों की वैल्यूएशन घटी है। इनवेस्टर्स आरवीएनएल, IRCON, Siemens, Titagarh Rail और BHEL के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें