Get App

Bulk & Block deals: Zomato और HAL में गोल्डमैन सैक्स ने खरीदे लाखों शेयर, इन कंपनियों में भी हुई बड़ी डील्स

Bulk & Block deals: गोल्डमैन सैक्स सिंगापुर ने शुक्रवार के को 199.5 रुपये के औसत भाव पर Zomato के 60 लाख शेयर खरीदे। जबकि कडेंसा मास्टर फंड ने उसी भाव पर जोमैटो के इतने ही शेयर बेचे हैं। एनएसई पर पिछले बंद भाव से 2.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ जोमैटो के शेयर 201 रुपये पर बंद हुए। इसके अलावा गोल्डमैन सैक्स ने 28 मार्च को 4,176.5 रुपये के औसत भाव पर Hindustan Aeronautics के 3.85 लाख शेयर खरीदे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 12:51 PM
Bulk & Block deals: Zomato और HAL में गोल्डमैन सैक्स ने खरीदे लाखों शेयर, इन कंपनियों में भी हुई बड़ी डील्स
Praveg के शेयर में Sageone Investment Managers LLP ने 516 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 1.8 लाख शेयर खरीदे हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत अधिक 515 रुपये पर बंद हुए

Bulk & Block deals: गोल्डमैन सैक्स सिंगापुर ने शुक्रवार के सत्र में 199.5 रुपये के औसत भाव पर फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के 60 लाख शेयर खरीदे। जबकि कडेंसा मास्टर फंड ने उसी भाव पर इतने ही शेयर बेचे। एनएसई पर पिछले बंद भाव से 2.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ ज़ोमैटो के शेयर 201 रुपये पर बंद हुए। इसके अलावा गोल्डमैन सैक्स सिंगापुर ने 28 मार्च 4,176.5 रुपये के औसत भाव पर रक्षा उपकरण बनाने वाली इस हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) कंपनी के 3.85 लाख शेयर खरीदे। जबकि कडेंसा मास्टर फंड ने इसी भाव पर इतने ही शेयर बेचे। एनएसई पर एचएएल के शेयर पिछले बंद भाव से 0.46 प्रतिशत बढ़कर 4,179 रुपये पर बंद हुए।

कुछ अन्य ब्लॉक डील्स इस प्रकार रहीं

ideaForge Technology Ltd (आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड)

ब्लू डायमंड प्रॉपर्टीज ने 28 मार्च को 344.95 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 10 लाख शेयर खरीदे। इस बीच, फ्लोरिन ट्री एंटरप्राइज ने 344.95 रुपये प्रति शेयर की दर से इतने ही शेयर बेचे। आइडियाफोर्ज एक भारतीय कंपनी है जो मैपिंग, सुरक्षा, निगरानी और रक्षा सहित विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए मानव रहित हवाई वाहनों (UAVs) की डिजाइनिंग, डेवलपिंग, इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग का काम करती है। इन UAVs को ड्रोन के रूप में भी जाना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें