बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स (BGR Energy Systems) की प्रमोटर शशिकला रघुपति ने 26 फरवरी को कंपनी में 2.51 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। शशिकला ने ओपन मार्केट में हुए सौदे के जरिए 79.73 रुपये के औसत भाव पर बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स के 18,11,464 शेयर बेचे हैं। इस सौदे का मूल्य 14.44 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2023 तक शशिकला के पास कंपनी में 23.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कल 26 फरवरी के कारोबारी सत्र में बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स के शेयर एनएसई पर 10.83 फीसदी गिरकर 76.15 रुपये पर बंद हुए थे।
