बाजार के सेंटीमेंट्स अच्छे नजर आ रहे हैं। आज स्टील शेयर फोकस में दिख रहे हैं। टाटा स्टील, में 2 परसेंट से ज्यादा की तेजी दिख रही है। जबकि सेल में करीब 4 परसेंट का उछाल नजर आया। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील में सवा परसेंट की तेजी देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। फिलहाल सेंसेक्स में 227 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 91 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी नजर आई। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत में Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
