अमेरिका में बैंकों के डिफॉल्ट की आशंका से बाजार के सेंटिमेंट बिगड़ गये हैं। सेंसेक्स करीब 700 प्वाइंट नीचे गिर गया। निफ्टी ने इंट्राडे में 17400 का अहम लेवल तोड़ दिया है। हलांकि निचले स्तरों से हल्की रिकवरी दिख रही है। वहीं फाइनेंशियल सेक्टर में आज सबसे ज्यादा दबाव नजर आया है। बैंक निफ्टी करीब डेढ़ परसेंट नीचे गिरकर कारोबार करता हुआ दिखा। HDFC TWINS, एक्सिस, ICICI बैंक 2 प्रतिशत गिरकर कारोबार करते हुए दिखे। बाजार के इस माहौल में कमाई के लिए आज प्रशांत सावंत ने पिरामल एंटरप्राइजेज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने इंटलेक्ट डिजाइन एरीना में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने जीएनएफसी पर दांव लगाया। आशीष माहेश्वरी ने भी जेबीएम ऑटो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Piramal Enterprises
प्रशांत सावंत ने Piramal Enterprises के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 740 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 24 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 35 से 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने Intellect Design Arena पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Intellect Design Arena में 436 के स्तर पर बिकावाली करें। इसमें फ्यूचर में 415 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 444 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः GNFC
आशीष बहेती ने GNFC पर बिकवाली करने को कहा। उन्होंने कहा कि GNFC में 546 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 530 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 550 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः JBM Auto
आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से JBM Auto का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि JBM Auto के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 666 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )