बाजार में लगातार छठे दिन खरीदारी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Max Healthcare के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1100 के स्ट्राइक वाली कॉल 17.20 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25/32/35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 12:27 PM
JSW Energy पर Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 521 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: बाजार में तेजी का सिक्सर लगता दिखाई दिया। निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई। इंट्रा डे में निफ्टी 24200 के पार निकला। बैंक निफ्टी ने नया शिखर 55800 छुआ और उसके ऊपर ऊपर टिकता हुआ नजर आया। मिडकैप-स्मॉलकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। दोनों इंडेक्स करीब 1-1 परसेंट ऊपर दिखाई दिये। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने मैक्स हेल्थकेयर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने दीपक नाइट्राइट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए चंबल फर्टिलाइजर्स पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Max Healthcare

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Max Healthcare के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 17.20 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 25/32/35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Deepak Nitrite Future


Axis Securities के राजेश पालवीय ने Deepak Nitrite में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Deepak Nitrite में 2052 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2070/2080 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2015 रुपये पर लगाएं।

Stocks on Broker's Radar: स्टील और कंज्यूमर सेक्टर पर आज बाजार का फोकस, डीमार्ट, टाटा कंज्यूमर, ट्रेंट, एचयूएल और कोलगेट हैं ब्रोकरेजेज की पसंद

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Chambal Fertilizer

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Chambal Fertilizer पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Chambal Fertilizer में 699 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 725 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 680 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - JSW Energy

Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से JSW Energy का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि JSW Energy के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 521 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर शॉर्ट से मध्यम अवधि में 650 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।