Get App

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल 100 रुपये से नीचे के इस स्टॉक पर दिग्गजों की खरीद की राय, क्या आप करेंगे निवेश

सुमीत बगड़िया का कहना है कि इस स्टॉक में 92 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 110 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2021 पर 2:24 PM
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल 100 रुपये से नीचे के इस स्टॉक पर दिग्गजों की खरीद की राय, क्या आप करेंगे निवेश

रिटेल निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों पर काफी करीबी से नजर रखते हैं। इससे उन्हें वैल्यू पिक्स खोजने में आसानी होती है। इस तरह के निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह स्टॉक फ्रेश ब्रेकआउट के कागार पर नजर आ रहा है। बिगबुल के होल्डिंग में शामिल यह स्टॉक 100 रुपये से नीचे का है और बाजार जानकारों को उम्मीद है कि इमीटिएट शॉर्ट टर्म में यह शेयर 10 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 110 रुपये का स्तर छू सकता है। हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम है Federal Bank और यह वर्तमान में 98 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि Federal Bank में हमें जल्द ही नया ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। इस स्टॉक को 92 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट है। क्लोजिंग बेसिस पर 100-110 रुपये के स्तर पर पहुंचने पर इसमे नया ब्रेकआउट देखने को मिलेगा और इमीटिएट शॉर्ट टर्म में 110 रुपये के आसपास जाता दिखेगा।

सुमीत बगड़िया का कहना है कि इस स्टॉक में 92 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 110 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

SMC Global Securities के सौरभ जैन का कहना है कि फेडरल बैंक एक मिडसाइज साउथ इंडिया स्थिति बैंक है। बैंक ने हाल ही में एलान किया है कि अगले 2 साल में उसका रिटर्न ऑन एसेट वर्तमान 0.92 फीसदी से बढ़कर 1.25 फीसदी के स्तर पर आ जाएगा। सितंबर तिमाही में बैंक का कॉस्ट ऑफ फंड भी घटा है जो बैंक के भविष्य के कारोबार के लिए अच्छा संकेत है। इसके अलावा कोरोना महामारी के बाद इकोनॉमी के फिर से खुलने के साथ ही बैंकिंग सेक्टर में जोरदार बूम आने की उम्मीद है जिसका फायदा फेडरल बैंक को मिलेगा और मीडियम से लॉन्ग टर्म में ये शेयर हमें नई ऊंचाई नापता नजर आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें