IRCTC के शेयरों में लौटी खरीदारी, एक्सपर्ट्स से जानें क्या आपको करनी चाहिए खरीदारी?

शुरुआती कारोबार में IRCTC के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और इंट्राडे में इसने 5 फीसदी तक का छलांग लगाया है।

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement

पिछले हफ्ते बाजार की गिरावट में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC के शेयर मिडकैप सेक्टर के टॉप लूजर में थे। हालांकि 18 अक्टूबर 2021 को बने मार्केट पीक के बाद IRCTC के शेयरों में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। इस गिरावट की वजह से यह स्टॉक लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए गिरावट में खरीद वाला बेहतर दांव नजर आ रहा है।

आज इस स्टॉक के पोजीशनल निवेशकों को बूस्ट मिलता दिखा है। शुरुआती कारोबार में IRCTC के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और इंट्राडे में इसने 5 फीसदी तक का छलांग लगाया है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि IRCTC के शेयरों में आया आज का यह उछाल अर्ली मॉर्निंग सेटिमेंट के कारण आया है। इससे यह अंदाजा नहीं लगाना चाहिए कि IRCTC का शेयर अब गिरावट के दौर से बाहर आ चुका है। बाजार दिग्गजों का कहना है कि इस स्टॉक में किसी नई खरीदारी के लिए कुछ और कारोबारी सत्रों तक इंतजार करना चाहिए। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स की पोजिशनल इन्वेस्टरों को इस शेयर में वर्तमान भाव पर भी 930 रुपये के इमीडिएट टार्गेट के लिए खरीदारी की सलाह है।


Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि चार्ट पैटर्न पर नजर डालें तो मॉर्निग ट्रेड सेशन के बाद इस स्टॉक में ट्रेन्ड रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। सुमीत बगड़िया की सलाह है कि शॉर्ट टर्म इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स वर्तमान भाव पर 750 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 880 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं।

GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि इस स्टॉक को 760 रुपये के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है। 18 अक्टूबर के पीक के बाद इस स्टॉक में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। अब इस स्टॉक में तेजी आनी स्वाभाविक है। रवि सिंघल का कहना है कि निवेशको को इस स्टॉक में 920-940 रुपये के लक्ष्य के लिए 2-3 महीने की अवधि के लिए निवेश करना चाहिए। इसके लिए 760 रुपये का स्टॉपलॉस लगाएं.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।