Get App

Buzzing Stocks- आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Infosys, Wipro, UltraTech Cement और अन्य स्टॉक्स

ये ऐसे स्टॉक्स हैं जो विभिन्न कारणों से बाजार खुलने से पहले ही खबरों में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2021 पर 2:00 PM
Buzzing Stocks- आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Infosys, Wipro, UltraTech Cement और अन्य स्टॉक्स

आज यानी 14 अक्टूबर को HCL Technologies, Indiabulls Real Estate, Benares Hotels, Century Textiles, Cyient, Den Networks, Ganesh Housing Corporation, GTPL Hathway, Inox Wind, Inox Wind Energy, Mahindra CIE Automotive, Radhe Developers, Superior Finlease, Vikas EcoTech और Vikas Lifecare आदि कंपनियां अपने सितंबर 2021 की तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

वहीं शनिवार 16 अक्टूबर को HDFC Bank, Avenue Supermarts, Aarnav Fashions, Artson Engineering, Infomedia Press, Sangam (India) और VR Woodart आदि कंपनियों के सितंबर 2021 की तिमाही के नतीजे आयेंगे।

Infosys: कंपनी को Q2FY22 में 5,421 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ, जो Q1FY22 में 5,195 करोड़ रुपये रही था। तिमाही आधार पर आय 27,896 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,602 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी की डॉलर आय इसी अवधि में 3,7820 लाख डॉलर से बढ़कर 3,9980 लाख डॉलर हो गई।

Wipro: तिमाहा आधार पर कंपनी का Q2FY22 में IT सर्विसेस आय 6.9% बढ़कर 2,5800 लाख डॉलर रही। तिमाही आधार पर इसी अवधि में कंपनी की IT सर्विसेस की कॉन्स्टैंट करेंसी आय 8.1% की वृद्धि देखने को मिली। वहीं कंपनी को Q3FY22 में IT सर्विसेस की कॉन्स्टैंट करेंसी आय में 2-4% की वृद्धि होने की उम्मीद है।

अनुमान से अच्छे रहे INFOSYS के नतीजे, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Mindtree: Q2FY22 में कंपनी का मुनाफा 16.2% बढ़कर 399 करोड़ रुपये और आय 12.8 प्रतिशत बढ़कर 2,586.2 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कंपनी की डॉलर आय 12.8 प्रतिशत बढ़कर 3501 लाख डॉलर हो गई।

Bajaj Hindusthan Sugar: बल्क डील के आंकड़ों के मुताबिक रामलाल कंवरलाल जैन (Ramlal Kanwarlal Jain) ने कंपनी में 67,74,582 इक्विटी शेयर एनएसई पर 14.58 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें