Get App

Buzzing Stocks Today: एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पैनेसिया बायोटेक, आईआरबी इंफ्रा और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस

Buzzing Stocks Today: SBI Cards सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 14.7% बढ़कर 603 करोड़ रुपए रहा। जबकि, आय 24% बढ़कर 4,087.4 करोड़ रुपए रही। NIM 19.2% घटकर 11.3% पर आ गया है। क्रेडिट कॉस्ट 6.8% से गटकर 6.7% रहा। कार्ड मार्केट शेयर भी घटा है। नए अकाउंट की संख्या 11.85 से घटकर 11.42 लाख रहे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2023 पर 10:44 AM
Buzzing Stocks Today: एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पैनेसिया बायोटेक, आईआरबी इंफ्रा और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।

खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

UltraTech Cement : बोर्ड ने 13,000 करोड़ रुपए के कैपेक्स का एलान किया है। इसके बाद कंपनी की क्षमता 21.9 mtpa है।

NTPC : सितंबर तिमाही में इस सरकारी कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16.6% बढ़कर 3,885 करोड़ रुपए और आय 0.3% घटकर 40,875.3 करोड़ रुपए रही। मुनाफा सालाना आधार पर 15.4% बढ़कर 10,537 करोड़ रुपए रही। मार्जिन 23.1% के मुकाबले 22.2% पर रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें