Get App

Stock picks: नतीजों के बाद करीब 6% भागा ये दिग्गज FMCG स्टॉक, क्या आपके पोर्टफोलियो को भी कर रहा गुलज़ार?

Stock picks: नतीजों के बाद जेफरीज ने कोलगेट पॉमोलिव को BUY कॉल देते हुए 3570 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। कोलगेट पर नोमुरा की राय है कि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे चौतरफा स्तर पर बेहतर रहे हैं। 2 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 6-7 फीसदी की वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 11:50 AM
Stock picks: नतीजों के बाद करीब 6% भागा ये दिग्गज FMCG स्टॉक, क्या आपके पोर्टफोलियो को भी कर रहा गुलज़ार?
Stock picks:कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 273 करोड़ रुपए से बढ़कर 364 करोड़ रुपए पर और आय सालाना आधार पर 1324 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,496.7 करोड़ रुपए पर रहा है

Stock picks :30 जून 2024 को खत्म हुी पहली तिमाही के नतीजों के बाद आज कोलगेट पॉमोलिव (COLGATE) में जोददार तेजी देखने को मिल रही है। एनएसई पर ये स्टॉक 11.15 बजे के आसपास 182.20 रुपए यानी 5.68 फीसदी की बढ़त के साथ 3390 रुपए के पार दिख रहा था। स्टॉक का आज का अब तक का दिन का हाई 3,424.95 रुपए और दिन का लो 3,250.05 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई भी 3,424.95 रुपए ही है। यानी आज इस स्टॉक ने अपना 52 वीक हाई भी हिट किया है।

कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 273 करोड़ रुपए से बढ़कर 364 करोड़ रुपए पर और आय सालाना आधार पर 1324 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,496.7 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि कंपनी के मुनाफे के 332 करोड़ रुपए पर और आय के 1,430 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 418 करोड़ रुपए से बढ़कर 508.3 करोड़ रुपए पर और एबिटडा मार्जिन 31.6 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर रहा है। टूथपेस्ट सेगमेंट में हाई-सिंगल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि इसकी ग्रोथ के 2-3 फीसदी पर रहने का अनुमान था।

नतीजों के बाद स्टॉक पर क्या है ब्रोक्ररेज की राय

नतीजों के बाद जेफरीज ने कोलगेट पॉमोलिव को BUY कॉल देते हुए 3570 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। वहीं, जापानी ब्रोकरेज नोमुरा ने इस स्टॉक पर SELL कॉल देते हुए 2800 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें