Buzzing Stocks : 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के रुझानों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। रुझानों में पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिलता दिख रहा है। रुझानों में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। अगर रुझान नतीजों में बदलते हैं तो बंगाल में पहली बार गैर कांग्रेस,गैर लेफ्ट और गैर TMC सरकार बनेगी। वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन बहुमत से थोड़ी दूर है।
