Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले एनटीपीसी, टाइम टेक्नोप्लास्ट और अन्य स्टॉक्स

Buzzing Stocks: आज खबरों के दम पर कई शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित बेहतर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज रहेंगे खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 10:30 AM
अबांस होल्डिंग में फंड एक्शन दिया है। MAVEN INDIA ने कंपनी के 2.80 लाख शेयर खरीदे।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks: आज खबरों के दम पर कई शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित बेहतर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज रहेंगे खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। बता दें कि 27 दिसंबर को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 249.46 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 60815.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 76.70 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 18091.30 पर खुला था जबकि निफ्टी 28.30 अंक यानी 0.16 फीसदी टूटकर 17835.10 के स्तर पर खुला था। आइए डालते है एक नजर कि आज खबरों के दम पर किन शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

     

     


    NTPC

    देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी ने इटली में स्थित मैयर टेक्निमोंट ग्रुप की भारतीय सब्सिडियरी कंपनी टेक्निमोंट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वे संयुक्त रूप से एक NTPC प्रोजेक्ट में कमर्शियल स्तर पर ग्रीन मेथनॉल की उत्पादन सुविधा विकसित करने की संभावना का मूल्यांकन और पता लगाएंगे।

    Time Technoplast

    टाइप-IV कम्पोजिट सिलेंडर से बने सीएनजी कैस्केड की सप्लाई के लिए कंपनी को अडानी टोटल गैस से 75 करोड़ रुपये का रिपीट ऑर्डर मिला है। इन कैस्केड की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी।

    Nureca

    प्रमोटर पायल गोयल ने इस साल 29 नवंबर और 22 दिसंबर को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी में अपनी 2.74% हिस्सेदारी बेची है। इसके साथ, कंपनी में उनकी हिस्सेदारी पहले के 32.57% से घटकर 29.83% हो गई।

    GR Infraprojects

    कंपनी को मध्य प्रदेश में संबंधित अथॉरिटी से एक्सप्रेसवे कैरिजवे के लिए कप्लीटेशन सर्टिफिकेट मिल गया है और 20 दिसंबर से इस प्रोजेक्ट को कमर्शियल ऑपेरशन के फिट घोषित किया गया है। इस प्रोजेक्ट को भारतमाला परियोजना के तहत EPC मोड पर पूरा किया गया है। प्रोजेक्ट की कॉन्ट्रैक्ट लागत 991 करोड़ रुपये थी।

    Dev Information Technology

    अहमदाबाद मुख्यालय वाली इस कंपनी ने 104 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर देव एक्सलेरेटर (DevX) में 5.45% हिस्सेदारी बेची है। इसके साथ ही DevX में अब उसकी हिस्सेदारी घटकर 41.26% से 35.81% पर आ गई है।

    Share India Securities

    कंपनी को राइट्स इश्यू के जरिए योग्य इक्विटी शेयरधारकों से 1,000 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।