Buzzing Stocks: आज खबरों के दम पर कई शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित बेहतर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज रहेंगे खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। बता दें कि 27 दिसंबर को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 249.46 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 60815.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 76.70 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 18091.30 पर खुला था जबकि निफ्टी 28.30 अंक यानी 0.16 फीसदी टूटकर 17835.10 के स्तर पर खुला था। आइए डालते है एक नजर कि आज खबरों के दम पर किन शेयरों में एक्शन दिख सकता है।
