Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले HUL, अडानी एंटरप्राइजेज, ल्युपिन ज्योति और अन्य स्टॉक्स

दिग्गज एफएमसीजी कंपनी HUL ने हेल्थ और वेलनेस मार्केट में पैठ बढ़ाने की तैयारी दिखाई है। कंपनी ने OZIVA की 100% हिस्सा खरीदने का ऐलान किया है। कंपनी कहना है कि वह दो चरणों में इसमें पूरी हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी ने Nutritionalab में भी करीब 20% हिस्सेदारी लेने का किया फैसला है। इस लेनदेन की लागत 70 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Dec 09, 2022 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement
Shalby में प्रमोटर डॉ विक्रम इंद्रजीत शाह ने 7 दिसंबर को खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में अतिरिक्त 30,000 शेयर या 0.03% हिस्सेदारी खरीदी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks to Watch: कल बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिले हैं। चीन को छोड़ दूसरे एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार होता हुआ नजर आया है। ब्रेंट का भाव 77 डॉलर के नीचे लुढ़क गया है। पिछले 1 हफ्ते में इसके भाव 10% से ज्यादा लुढ़के हैं। HUL की हेल्थ और वेलनेस मार्केट में पैठ बढ़ाने की तैयारी दिख रही है। कंपनी ने दो चरणों में OZIVA की 100% हिस्सा खरीदने का ऐलान किया है। कंपनी ने Nutritionalab में भी करीब 20% हिस्सेदारी लेने का फैसला किया है। आज के बाजार में हिंदुस्तान यूनीलीवर के अलावा और किन स्टॉक्स पर फोकस रहेगा। कौन से स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन रहेगा। इस पर डालते हैं एक नजर-

    Hindustan Unilever

    कंपनी ने न्यूट्रिशनलैब की 19.8% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित दस्तावेज तैयार किये हैं। यह कंपनी द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस श्रेणी में प्रवेश करने के लिए एक रणनीतिक निवेश है। इस लेनदेन की लागत 70 करोड़ रुपये है।

    Triveni Engineering & Industries


    कंपनी के प्रोमोटर ध्रुव मनमोहन साहनी ने 1.7 करोड़ शेयर 280.75 रुपये के भाव पर बेचे हैं। जबकि गोयल अनिल कुमार ने 280 रुपये के भाव पर अतिरिक्त 18 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं SOCIETE GENERALE ने 14.73 लाख शेयर खरीदे।

    Adani Enterprises

    कंपनी ने अडानी इंफ्रा (इंडिया) से Alluvial Mineral Resources में 100% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। Alluvial Mineral Resources और अयस्कों के खनन और अन्य संबद्ध गतिविधियों में कारोबार करता है।

    सीधा सौदा- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

    Lupin

    फार्मा कंपनी ने Spiro Gavaris को US जेनरिक बिजनेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने हाल ही में मॉलिनक्रोड्ट फार्मास्युटिकल्स में स्पेशियलिटी जेनरिक बिजनेस के प्रेसिडेंट और हिक्मा में यूएस इंजेक्टेबल्स के प्रेसिडेंट के रूप में काम किया है।

    Shalby

    प्रमोटर डॉ विक्रम इंद्रजीत शाह ने 7 दिसंबर को खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में अतिरिक्त 30,000 शेयर या 0.03% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ, विक्रम की शेयरधारिता 7.24% से बढ़कर 7.27% हो गई है।

    Jyoti

    कंपनी को नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी से खालवा माइक्रो सिंचाई परियोजना का ऑर्डर मिला है। इस 21.25 करोड़ रुपये के ऑर्डर में जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के लिए बड़ी क्षमता वाले वर्टिकल पंप और एचटी मोटर्स की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, निर्माण, परीक्षण और आपूर्ति शामिल है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।