Stocks to Watch: कल बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिले हैं। चीन को छोड़ दूसरे एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार होता हुआ नजर आया है। ब्रेंट का भाव 77 डॉलर के नीचे लुढ़क गया है। पिछले 1 हफ्ते में इसके भाव 10% से ज्यादा लुढ़के हैं। HUL की हेल्थ और वेलनेस मार्केट में पैठ बढ़ाने की तैयारी दिख रही है। कंपनी ने दो चरणों में OZIVA की 100% हिस्सा खरीदने का ऐलान किया है। कंपनी ने Nutritionalab में भी करीब 20% हिस्सेदारी लेने का फैसला किया है। आज के बाजार में हिंदुस्तान यूनीलीवर के अलावा और किन स्टॉक्स पर फोकस रहेगा। कौन से स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन रहेगा। इस पर डालते हैं एक नजर-
