Buzzing Stocks: इंफोसिस, हिदुस्तान यूनीलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर आज रहेगा फोकस

Hindustan Unilever का स्टॉक आज फोकस में रहेगा। इसका कारण ये है कि FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने पहले चरण के लिए 264.28 करोड़ रुपये में Zywie की 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। Zywie Ventures कंपनी अब Hindustan Unilever की सहायक कंपनी बन गई है

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
K&R Rail Engineering कंपनी के निदेशक मंडल की 16 जनवरी को बैठक होगी। इस बैठक में फंड रेजिंग के बारे में विचार किया जायेगा

आज IT सेक्टर की दिग्गज कंपनियों इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के नतीजे आयेंगे। इंफोसिस का डॉलर रेवन्यू करीब डेढ़ परसेंट बढ़ सकता है। जबकि कंपनी के मार्जिन में सुधार की संभावना है। वहीं HCL टेक के मुनाफे में 10% से ज्यादा की ग्रोथ दिख सकती है। इसके अलावा आज Anand Rathi Wealth, Cyient, Den Networks, G G Engineering, GM Breweries, GTPL Hathway और Plastiblends India आदि कंपनियां भी अपने नतीजे जारी करेंगी। लिहाजा ये स्टॉक्स भी आज फोकस में रहेंगे। इनके अलावा इन स्टॉक्स पर भी बाजार की नजरें रहेंगी।

Hindustan Unilever

FMCG की दिग्गज कंपनी ने पहले चरण के लिए 264.28 करोड़ रुपये में Zywie की 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही Zywie Ventures कंपनी की सहायक कंपनी बन गई है।

State Bank of India


केंद्र सरकार ने 20 जनवरी, 2023 से दो साल की अवधि के लिए देश के सबसे बड़े बैंक के प्रबंध निदेशक के रूप में चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी (Challa Sreenivasulu Setty) का कार्यकाल बढ़ा दिया।

Route Mobile

रूट मोबाइल ने श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय ए2पी मैसेजिंग के लिए मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के साथ विशेष साझेदारी के लिए करार किया

Antony Waste Handling

एंटनी वेस्ट हैंडलिंग ने पिंपरी चिंचवड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से 7 साल का मैकेनिकल पावर स्वीपिंग कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

Central Bank of India

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रतिस्पर्धी दरों पर कर्जदारों को MSME लोन प्रदान करने के लिए ममता प्रोजेक्ट्स के साथ एक रणनीतिक सह-को लेंडिंग साझेदारी की है।

K&R Rail Engineering

कंपनी के निदेशक मंडल की 16 जनवरी को बैठक होगी जिसमें फंड रेजिंग के बारे में विचार किया जायेगा

Bilcare

रेखा झुनझुनवाला ने 10-11 जनवरी के दौरान खुले बाजार में बिलकेयर में 6.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। इसके साथ कंपनी में उनकी हिस्सेदारी पहले के 6.347% से घटकर 0.106% हो गई

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।