Get App

Buzzing Stocks: इंफोसिस, हिदुस्तान यूनीलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर आज रहेगा फोकस

Hindustan Unilever का स्टॉक आज फोकस में रहेगा। इसका कारण ये है कि FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने पहले चरण के लिए 264.28 करोड़ रुपये में Zywie की 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। Zywie Ventures कंपनी अब Hindustan Unilever की सहायक कंपनी बन गई है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 9:02 AM
Buzzing Stocks: इंफोसिस, हिदुस्तान यूनीलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर आज रहेगा फोकस
K&R Rail Engineering कंपनी के निदेशक मंडल की 16 जनवरी को बैठक होगी। इस बैठक में फंड रेजिंग के बारे में विचार किया जायेगा

आज IT सेक्टर की दिग्गज कंपनियों इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के नतीजे आयेंगे। इंफोसिस का डॉलर रेवन्यू करीब डेढ़ परसेंट बढ़ सकता है। जबकि कंपनी के मार्जिन में सुधार की संभावना है। वहीं HCL टेक के मुनाफे में 10% से ज्यादा की ग्रोथ दिख सकती है। इसके अलावा आज Anand Rathi Wealth, Cyient, Den Networks, G G Engineering, GM Breweries, GTPL Hathway और Plastiblends India आदि कंपनियां भी अपने नतीजे जारी करेंगी। लिहाजा ये स्टॉक्स भी आज फोकस में रहेंगे। इनके अलावा इन स्टॉक्स पर भी बाजार की नजरें रहेंगी।

Hindustan Unilever

FMCG की दिग्गज कंपनी ने पहले चरण के लिए 264.28 करोड़ रुपये में Zywie की 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही Zywie Ventures कंपनी की सहायक कंपनी बन गई है।

State Bank of India

केंद्र सरकार ने 20 जनवरी, 2023 से दो साल की अवधि के लिए देश के सबसे बड़े बैंक के प्रबंध निदेशक के रूप में चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी (Challa Sreenivasulu Setty) का कार्यकाल बढ़ा दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें