Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले Inox Green Energy, Keystone Realtors, M&M Financial Services और अन्य स्टॉक्स

SBI Cards की चीफ रिस्क ऑफिसर (CRO) अपर्णा कुप्पूस्वामी ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 10 फरवरी अपर्णा कुप्पूस्वामी का कंपनी में आखिरी दिन होगा

अपडेटेड Nov 24, 2022 पर 10:04 AM
Can Fin Homes 28 नवंबर को बोर्ड बैठक में अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लेगी। कंपनी ने एक्सचेंज को इस बारे में जानकारी दे दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले जानते है कि आज बाजार की शुरुआत कैसी हुई है। बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। पॉजिटीव ग्लोबल संकेतों के बीच 24 नवंबर को निफ्टी 18300 के पार खुला है। सेंसेक्स 130.59 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 61641.17 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 40.60 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 18307.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

    HG Infra पर फोकस

    कंपनी को उत्तर प्रदेश में रोड प्रोजेक्ट के लिए Adani Road Transport से अप्वाइंटमेंट डेट लेटर मिल चुका है। कंपनी को उत्तर प्रदेश मे 6 लेन रोड को बनाने की जिम्मेदारी मिली है, जिसे 3 नवंबर के अप्वाइंटमेंट डेट से लेकर 820 दिनों में पूरा करना होगा।

    Can Fin Homes पर फोकस


    कंपनी 28 नवंबर को बोर्ड बैठक में अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लेगी. कंपनी ने एक्सचेंज को इस बारे में जानकारी दे दी है।

    SBI Cards पर फोकस

    कंपनी की चीफ रिस्क ऑफिसर (CRO) अपर्णा कुप्पूस्वामी ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 10 फरवरी अपर्णा कुप्पूस्वामी का कंपनी में आखिरी दिन होगा।

    Fino Payments Bank पर फोकस

    Capri Global Holdings ने कंपनी में 1.58% हिस्सेदारी खरीदी है। Capri Global ने कंपनी में ओपेन मार्केट के जरिए 1.58% यानी 13.19 लाख शेयर खरीदे हैं।13.19 लाख शेयरों का ये सौदा 228.77 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुआ है।

    फोकस में BIOCON

    यूरोपीयन कंपनी के साथ सेमी-पार्टनरशिप एग्रीमेंट किया है। Complex Formulation Liraglutide के कमर्शियलाइजेशन के लिए एग्रीमेंट किया है। Liraglutide टाइप टू डायबिटिज और मोटापे की ड्रग डिवाइस है । कंपनी Liraglutide की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी ।

    ग्लेनमार्क फार्मा पर फोकस

    US FDA से कंपनी के गोवा प्लांट को वार्निंग लेटर मिला है। मई 2022 मेंप्लांट की जांच हुई थी । कंपनी की सफाई, वार्निंग लेटर का सप्लाई पर असर नहीं होगा।

    Stock 20-20 : अच्छी कमाई के लिए इन 20 स्टॉक्स पर लगाए दांव, इंट्राडे में मिलेगा तगड़ा मुनाफा

    फोकस में STAR HEALTH, PB FINTECH

    मैनेजमेंट और कमीशन खर्च को लेकर कंसल्टेंट पेपर जारी किया है। IRDAI ने एजेंट के कमीशन से जुड़ी कुछ पाबांदियां हटाईं है। जनरल इंश्योरेंस के लिए 30% EoM लिमिट प्रस्तावित है। वहीं लाइफ और नॉन लाइफ दोनों का कमीशन EoM लिमिट से ज्यादा नहीं हो। स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस के लिए 35% EoM लिमिट प्रस्तावित है। EoM लिमिट अप्रैल 2023 से लागू हो सकती है।

    InterGlobe Aviation पर फोकस

    कंपनी ने यूरोप के लिए 19 कनेक्टिंग फ्लाइट्स को शुरू किया है। कंपनी ने Turkish Airlines के साथ कोड शेयर करार किया है। पुर्तगाल के लिस्बन और पोर्टो के लिए कंपनी ने उड़ानें शुरू कर दी हैं। इसके अलावा कंपनी ने स्विटजरलैंड और जेनेवा के लिए भी फ्लाइट्स शुरू की हैं।

    Zomato पर फोकस

    कंपनी आज से UAE में फूड डिलीवरी सर्विस बंद करेगी। हालांकि कंपनी के रेस्टोरेंड डिस्कवरी और डाइनिंग-आउट सर्विस जारी रखेगी।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।