Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Maruti Suzuki India, Infosys, Tata Motors और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं

अपडेटेड Dec 02, 2021 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

IIFL Finance | स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक (Smallcap World Fund Inc) ने कंपनी में 300 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हालांकि, हैम्बलिन वत्स इन्वेस्टमेंट काउंसिल लिमिटेड ए / सी एचडब्ल्यूआईसी एशिया फंड क्लास ए शेयर्स (Hamblin Watsa Investment Counsel Limited A/C HWIC Asia Fund Class A Shares) ने बीएसई पर कंपनी में 1,21,65,000 इक्विटी शेयर 300.04 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे। ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।


Capital Trust | कंपनी ने हाल ही में 71 नई शाखाएं खोलकर अपने शाखा नेटवर्क को बढ़ाया है। इससे कंपनी का कुल शाखा नेटवर्क 10 राज्यों के 94 जिलों में 315 शाखाओं तक पहुंच गया है।

RITES | रेल मंत्रालय ने कंपनी को सूचित किया कि कित्तूर होकर बेलगाम-धारवाड़ के बीच नई लाइन, शिमोगा-शिकारीपुरा-राणेबेन्नूर के बीच नई लाइन और चित्रदुर्ग होकर तुमकुर-देवनगेरे की नई लाइन परियोजना का काम कंपनी द्वारा पूरा नहीं किया जाएगा।

Maruti Suzuki India | कंपनी ने नवंबर 2021 में 1,45,560 गाड़ियों का उत्पादन किया जबकि नवंबर 2020 में 1,50,221 गाड़ियों का उत्पादन किया।

Infosys | कंपनी ने अग्रणी एआई और ऑटोमेशन सॉल्यूशंस के साथ अपने आईटी अप्लीकेशंस को डिजिटल रूप से ट्रांसफॉर्म, विकसित और मेनटेन करने के लिए बेल्जियम की अग्रणी डिजिटल सर्विसेस और कम्यूनिकेशंस प्रदाता, प्रॉक्सीमस (Proximus) के साथ अपने रणनीतिक सहयोग को और बढ़ाने का ऐलान किया।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Tata Motors | कंपनी ने नवंबर 2021 में कुल 62,192 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।

Nxtdigital | कंपनी का राइट्स इश्यू को लगभग 1.94 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

Axita Cotton | कंपनी को बांग्लादेश से 806890.92 डॉलर का भारतीय कच्चे कपास (Indian raw cotton) का ऑर्डर मिला है।

Raymond | कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी जेके फाइल्स एंड इंजीनियरिंग (JK Files & Engineering) के 800 करोड़ रुपये के आईपीओ को मंजूरी दी।

Mahindra Logistics | कंपनी और LOGOS, एक प्रमुख एशिया पैसिफिक लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ, ने दिल्ली एनसीआर में लोगोस लुहारी लॉजिस्टिक्स एस्टेट में 14 लाख वर्ग फुट वेयरहाउसिंग फैसिलिटीज के लिए एक लॉन्ग टर्म लीज एग्रीमेंट करने का ऐलान किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।