Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले Paytm, Nykaa, Bajaj Auto और अन्य स्टॉक्स

Stock in focus- सॉफ्टबैंक ने पेटीएम में कल 12.95% हिस्सेदारी बेची । सॉफ्टबैंक SVF इंडिया ने 2.93 करोड़ शेयर 555.7 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे है

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 10:47 AM
कॉस्मेटिक्स से लेकर फैशन रिटेल का काम करने वाली Nykaa में शेयर बिक्री के लिए Citigroup ने ब्लॉक डील लॉन्च कर दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले जानते है कि आज बाजार की चाल कैसी है। अमेरिका में आगे भी दरें बढ़ने का सिलसिला जारी रह सकता है । अमेरिकी फेड के बयान के बाद बाजार में दबाव बना हुआ है। निफ्टी 18300 के नीचे कारोबार कर रहा है लेकिन बैंक निफ्टी आज भी आउटपरफॉर्म कर रहा है।

    आज सरकारी बैंकों में लगातार चौथे दिन तेजी का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी PSU BANK INDEX इस महीने 11% से ज्यादा उछला। आज बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक और सेंट्रल बैंक 4 से 5% उछले है।

    खबरों के दम पर इन शेयरों पर दिख सकता है आज एक्शन


    फोकस में FSN E-Commerce Ventures

    कॉस्मेटिक्स से लेकर फैशन रिटेल का काम करने वाली Nykaa में शेयर बिक्री के लिए Citigroup ने ब्लॉक डील लॉन्च कर दी है। CNBC-आवाज़ को इस बारे में जानकारी मिली है। TPG Capital Nykaa के 1,000 करोड़ रुपए के शेयर की बिक्री करेगी।

    Bajaj Auto पर फोकस

    LIC ने कंपनी में 2% यानी 56.68 लाख शेयरों की बिक्री की है। LIC ने ओपेन मार्केट के जरिए शेयरों की ये बिक्री की है। इसके साथ ही Bajaj Auto में LIC की कुल शेयरहोल्डिंग 7.2% से घटकर 5.2% पर आ गई है।

    फोकस में वेदांता

    कंपनी का बोर्ड 22 नवंबर को तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगा।

     Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

    Bharat Electronics पर फोकस

    कंपनी ने एक दूसरी सरकारी डिफेंस कंपनी Armoured Vehicles Nigam के साथ करार किया है। दोनों कंपनियां एक साथ मिलकर कॉम्बैट व्हीकल, मेटल बैटल टैंक, इनफैन्ट्री फाइटिंग व्हीकल, आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल और इसे जुड़े सिस्टम को घरेलू बाजारों और विदेशों में बिक्री करेंगी।

    Mahindra Lifespace Developers पर फोकस

    कंपनी ने पुणे की पिंपरी चिंचवाड़ में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को लॉन्च कर दिया है। इस प्रोजेक्ट का नाम Mahinra Citadel Phase-1 होगा।

    Ultratech Cement पर फोकस

    कंपनी ने राजस्थान में सालाना 4 LMT क्षमता वाले तीसरे नाथद्वारा बिरला व्हाइट पुट्टी प्लांट में काम शुरू कर दिया है। तीसरी यूनिट से सालाना 4 LMT उत्पादन क्षमता होगी। इसके साथ ही कंपनी की वॉल केयर पुट्टी में कुल क्षमता बढ़कर 13 LMT पर पहुंच गई है। नाथद्वारा ने तीसरी यूनिट पर 187 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

    ब्लू डार्ट पर फोकस

    कंपनी टियर 1-2 शहरों में 15 से ज्यादा रिटेल स्टोर खोलेगी।

    फोर्टिस हेल्थकेयर पर फोकस

    SEBI का IHH को दिल्ली HC से मंजूरी लेने आदेश दिया है। ओपन ऑफर पर आगे बढ़ने के लिए कोर्ट की मंजूरी जरूरी है। फोर्टिस में 26.1% के ओपन ऑफर के लिए मंजूरी जरूरी है। नवंबर 2018 में IHH हेल्थ ने 31.17% हिस्सा खरीदा था । IHH हेल्थ ने फोर्टिस में 4000 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।