Get App

Buzzing Stocks: आज बाजार में फोकस में रहने वाले रेल विकास निगम, मॉइल, एसपी अपेरल्स और अन्य स्टॉक्स

Hariom Pipe Industries का शेयर आज फोकस में रहेगा। इसकी वजह ये है कि कंपनी ने आरपी मेटल सेक्शन, गैल्वेनाइज्ड पाइप और कोल्ड रोल कॉइल निर्माता के साथ अपने ऑपरेटिंग एसेट 55 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए एसेट ट्रांसफर समझौता किया है। कंपनी की ये इकाई पेरुंदुरई, तमिलनाडु में 13.83 एकड़ जमीन पर फैली हुई है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 28, 2022 पर 9:09 AM
Buzzing Stocks: आज बाजार में फोकस में रहने वाले रेल विकास निगम, मॉइल, एसपी अपेरल्स और अन्य स्टॉक्स
Indostar Capital Finance के बोर्ड ने 26 दिसंबर 2022 से मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में Vinod Kumar Panicker की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी

आज ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजार कमजोर नजर आये हैं। वहीं टेस्ला की गिरावट ने अमेरिकी बाजारों का मूड बिगाड़ दिया है। अमेरिकी बाजार ऊपरी स्तरों से फिसलकर बंद हुए। रूस ने कच्चे तेल को लेकर सख्त कदम उठाया है। रूस ने कहा है कि 1 फरवरी से प्राइस कैप लगाने वाले देशों को तेल नहीं देगा। इस समय क्रूड का भाव 85 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में आज बाजार में तेल स्टॉक्स पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही अमेरिकी बाजारों की गिरावट से आईटी स्टॉक्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam), एसपी अपेरल्स (SP Apparels) और मॉइल (Moil) के अलावा इन स्टॉक्स पर भी बाजार का फोकस बना रहेगा।

SP Apparels

शीर्ष निवेशक आशीष रमेश कचोलिया (Ashish Ramesh Kacholia) ने खुले बाजार से कंपनी में 1.64 लाख शेयर या 0.65 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग को बेच दिया है। यह शेयर 307.1 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बिका है।

Hariom Pipe Industries

कंपनी ने आरपी मेटल सेक्शन, गैल्वेनाइज्ड पाइप और कोल्ड रोल कॉइल निर्माता के साथ अपने ऑपरेटिंग एसेट खरीदने के लिए एसेट ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है। यह यूनिट तमिलनाडु के पेरुंदुरई में 13.83 एकड़ भूमि में फैली हुई है। लेनदेन की लागत 55 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें