Stocks to Watch: कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ा। चीन में डिमांड घटने की आशंका से कच्चे तेल में नरमी देखने को मिली। क्रूड का भाव 84 डॉलर के नीचे आ गया। वहीं नेचुरल गैस में करीब 10% की तेज गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में सप्लाई बढ़ने और जल्दी गर्मी आने की उम्मीद से नेचुरल गैस में गिरावट नजर आई। कोरोना का साया बाजार पर मंडरा रहा है। इसकी वजह से डायग्नॉस्टिक्स शेयरों पर बाजार का फोकस रह सकता है। इसके साथ ही टाटा पावर (Tata Power), अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon), कनोरिया केमिकल्स (Kanoria Chemicals) और यहां दिये जा रहे अन्य स्टॉक्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। आज इन शेयरों में एक्शन नजर आ सकता है।
सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) को कर्नाटक में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 255MW हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट (पवन और सौर) स्थापित करने का काम मिला है।
कंपनी को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Madhya Pradesh PoorvKshetra Vidyut Vitaran Company) से 754.57 करोड़ रुपये के तीन प्रोजेक्ट का काम मिला है।
फ्रांस स्थित वित्तीय सेवा कंपनी Societe Generale ने खुले बाजार में से कंपनी में 1.5 लाख शेयर या 0.58% हिस्सेदारी 375.48 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची। Societe Generale के पास सितंबर 2022 तक कंपनी में 3.12 लाख शेयर या 1.23% हिस्सेदारी थी।
कंपनी ने टेंडर ऑफर प्रक्रिया के जरिए 3,750 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 2.4 लाख शेयर खरीदने के बाद अपना शेयर बायबैक इश्यू बंद कर दिया।
टाटा समूह की कंपनी ने 12.81 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर सहायक कंपनी टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स के 1.15 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं।
सरकारी बैंक ने रणनीतिक निवेश के एक हिस्से के रूप में PSB एलायंस में 1.13 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके साथ ही बैंक ने पीएसबी एलायंस में हिस्सेदारी 7.14% से बढ़ाकर 8.33% कर ली है।
Kanoria Chemicals & Industries
कंपनी 1 जनवरी, 2023 को गुजरात के अंकलेश्वर में फेनोलिक रेजिन प्लांट में व्यावसायिक उत्पादन शुरू करेगी। इस प्लांट की उत्पादन क्षमता 6,500 एमटीपीए है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)