Get App

Buzzing Stocks: टाटा पावर, अशोका बिल्डकॉन, कनोरिया केमिकल्स और इन स्टॉक्स पर रहेंगी बाजार की नजरें

Hariom Pipe Industries में फ्रांस की वित्तीय सेवा कंपनी Societe Generale ने खुले बाजार में से 1.5 लाख शेयर या 0.58% हिस्सेदारी 375.48 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची। Societe Generale के पास सितंबर 2022 तक कंपनी में 3.12 लाख शेयर थे। इसका मतलब ये है कि कंपनी के पास इसकी 1.23% हिस्सेदारी थी

Rakesh Patilअपडेटेड Dec 29, 2022 पर 8:41 AM
Buzzing Stocks: टाटा पावर, अशोका बिल्डकॉन, कनोरिया केमिकल्स और इन स्टॉक्स पर रहेंगी बाजार की नजरें
Tata Steel ने 12.81 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर सहायक कंपनी टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स के 1.15 करोड़ इक्विटी शेयर्स का अधिग्रहण किया

Stocks to Watch: कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ा। चीन में डिमांड घटने की आशंका से कच्चे तेल में नरमी देखने को मिली। क्रूड का भाव 84 डॉलर के नीचे आ गया। वहीं नेचुरल गैस में करीब 10% की तेज गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में सप्लाई बढ़ने और जल्दी गर्मी आने की उम्मीद से नेचुरल गैस में गिरावट नजर आई। कोरोना का साया बाजार पर मंडरा रहा है। इसकी वजह से डायग्नॉस्टिक्स शेयरों पर बाजार का फोकस रह सकता है। इसके साथ ही टाटा पावर (Tata Power), अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon), कनोरिया केमिकल्स (Kanoria Chemicals) और यहां दिये जा रहे अन्य स्टॉक्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। आज इन शेयरों में एक्शन नजर आ सकता है।

सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) को कर्नाटक में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 255MW हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट (पवन और सौर) स्थापित करने का काम मिला है।

Ashoka Buildcon

कंपनी को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Madhya Pradesh PoorvKshetra Vidyut Vitaran Company) से 754.57 करोड़ रुपये के तीन प्रोजेक्ट का काम मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें