शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर एक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
कंपनी ने एंटरप्राइजेज के लिए डिजिटल सेवाओं में तेजी लाने के लिए Google क्लाउड के साथ रणनीतिक साझेदारी का विस्तार किया है। एचसीएल टेक गूगल क्लाउड पर 18,000 टेक्नोलॉजी और कंसल्टिंग प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देगा।
यस बैंक को 3 साल के लिए प्रशांत कुमार को एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त करने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली।
ब्यूटी और लाइफस्टाइल रिटेलर नायका ने मध्य पूर्व स्थित रिटेलर Apparel Group के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। Apparel Group के साथ कंपनी गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) में ओमनीचैनल ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म को फिर से रिक्रिएट करेगी।
कंपनी ने कहा कि भारत के कारोबार का प्रदर्शन स्थिर रहा और उम्मीद है कि मिड सिंगल डिजिट में रेवन्यू वृद्धि दर्ज की जाएगी। जबकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कॉनस्टैंट करेंसी में डबल डिजिट में रेवन्यू ग्रोथ की उम्मीद है।
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी ने गुजरात में अपने कावास गैस पावर प्लांट में कार्बन की तीव्रता को कम करने के लिए जीई गैस पावर के साथ एग्रीमेंट किया है।
Datamatics Global Services
डेटामैटिक्स ग्लोबल सर्विसेज ने एंटरप्राजेज के व्यावसायिक प्रदर्शन को बढ़ान में मदद करने के लिए स्कैन-ऑप्टिक्स के साथ समझौता किया है।
क्वेस कॉर्प सब्सिडियरी सिंपलियांस टेक्नोलॉजीज में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)