Stocks to Watch: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन एग्जिट पोल से पहले बाजार सतर्क दिखाई दिया। बाजार में सीमित दायरे में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। सेंसेक्स 34 प्वाइंट गिरकर 62 हजार 835 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 5 प्वाइंट चढ़कर 18 हजार 701 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी जारी रहने की आशंका से क्रूड फिसल गया। क्रूड का भाव 3% गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा। इसकी वजह से आज OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इसके अलावा आज बाजार में किन स्टॉक्स पर फोकस रहेगा। कौन से स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। इस लिहाज से Buzzing Stocks के रूप में कुछ स्टॉक्स यहां पर दिये जा रहे हैं। इन पर आपको नजरें बनाये रखनी चाहिए।
Life Insurance Corporation of India ने 2 दिसंबर को खुले बाजार से कंपनी में अतिरिक्त 2.14 लाख शेयर (0.012%) हिस्सेदारी खरीदी। इसके साथ, इसमें एलआईसी की हिस्सेदारी पहले के 4.991% से बढ़कर 5.003% हो गई।
प्रमोटर श्रीनिवासन ट्रस्ट ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 262.1 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इन्होंने 1,020 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 25.69 लाख शेयर बेचे।
कंपनी ने कहा कि उसका निदेशक मंडल कंपनी के इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर नौ दिसंबर को विचार करेगा।
बीसीएल इंडस्ट्रीज को इथेनॉल की आपूर्ति के लिए ओएमसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज से ऑर्डर मिला है। कंपनी को तेल विपणन कंपनियों को 4.9 करोड़ लीटर इथेनॉल की आपूर्ति के लिए 285 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
धनसेरी टी इंडस्ट्रीज ने असम में 110 करोड़ रुपये में 2 चाय बागानों का अधिग्रहण करने के लिए एपीजे टी के साथ समझौता किया है।
Kalpataru Power Transmission
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की आठ दिसंबर को एक बैठक होगी। इस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर एनसीडी के जरिये धन जुटाने पर विचार किया जायेगा।
प्रोमोटर आईनॉक्स लीजिंग एंड फाइनेंस ने कंपनी में 3,275.44 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 18 लाख शेयर बेचे हैं। इन शेयरों की कीमत 589.58 करोड़ रुपये थी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)