Get App

Buzzing Stocks: आज एक्शन में रहने वाले HDFC, TVS मोटर कंपनी, बजाज कंज्यूमर केयर और अन्य स्टॉक्स

HDFC में Life Insurance Corporation of India ने 2 दिसंबर को खुले बाजार से कंपनी में अतिरिक्त 2.14 लाख शेयर यानी कि 0.012% हिस्सेदारी खरीदी। इसके साथ इसमें एलआईसी की हिस्सेदारी पहले के 4.991% से बढ़कर 5.003% हो गई। वहीं TVS Motor Company के प्रोमोटर श्रीनिवासन ट्रस्ट ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 262.1 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 06, 2022 पर 9:09 AM
Buzzing Stocks: आज एक्शन में रहने वाले HDFC, TVS मोटर कंपनी, बजाज कंज्यूमर केयर और अन्य स्टॉक्स
क्रूड का भाव 3% गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है जिसकी वजह से आज OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है

Stocks to Watch: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन एग्जिट पोल से पहले बाजार सतर्क दिखाई दिया। बाजार में सीमित दायरे में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। सेंसेक्स 34 प्वाइंट गिरकर 62 हजार 835 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 5 प्वाइंट चढ़कर 18 हजार 701 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी जारी रहने की आशंका से क्रूड फिसल गया। क्रूड का भाव 3% गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा। इसकी वजह से आज OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इसके अलावा आज बाजार में किन स्टॉक्स पर फोकस रहेगा। कौन से स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। इस लिहाज से Buzzing Stocks के रूप में कुछ स्टॉक्स यहां पर दिये जा रहे हैं। इन पर आपको नजरें बनाये रखनी चाहिए।

Life Insurance Corporation of India ने 2 दिसंबर को खुले बाजार से कंपनी में अतिरिक्त 2.14 लाख शेयर (0.012%) हिस्सेदारी खरीदी। इसके साथ, इसमें एलआईसी की हिस्सेदारी पहले के 4.991% से बढ़कर 5.003% हो गई।

TVS Motor Company

प्रमोटर श्रीनिवासन ट्रस्ट ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 262.1 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इन्होंने 1,020 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 25.69 लाख शेयर बेचे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें