Buzzing stocks : ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली कंपनियों में आज जोरदार तेजी दिख रही है। कमजोर बाजार में भी ग्रेफाइट इंडिया 10 फीसदी तो HEG 14 फीसदी ऊपर है। इन दोनों शेयरों में तेजी क्यों हैं, इस पर नजर डालें तो अमेरिका की ग्राफ्टेक ने ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड के दाम बढ़ा दिए हैं। ग्राफ्टेक ने ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड के दाम 15-30 फीसदी बढ़ाए हैं। कंपनी ने इसके दाम 600–1,200 डॉलर प्रति टन बढ़ाए हैं।
