अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Captain Pipes के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। बीते शुक्रवार को इस स्टॉक में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है और यह शेयर 23.18 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 323.26 करोड़ रुपये हो गया है। इसका 52-वीक हाई 35.79 रुपये और 52-वीक लो 8.98 रुपये है। अब ब्रोकरेज फर्म स्टॉक को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं।
ब्रोकरेज फर्म Profitmart को Captain Pipes के शेयरों में तेजी की उम्मीद है। 29 अक्टूबर 2023 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने इसे Buy रेटिंग दी है और 30 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 30 फीसदी की तेजी की संभावना जताई गई है।
कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन
पिछले एक महीने में Captain Pipes के शेयरों में 3.42 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 3 महीने में इसके निवेशकों को 11.83 फीसदी का नुकसान हुआ है। हालांकि, पिछले एक साल में कैप्टन पाइप्स के शेयर की कीमत 97.62 फीसदी बढ़ी है। इतना ही नहीं, पिछले 3 सालों में इसके निवेशकों को 2809 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।
Captain Pipes साल 2010 में इनकॉर्पोरेट हुई है। कंपनी ने राजकोट, गुजरात में अपने प्लांट के साथ खुद को पीवीसी पाइप्स इंडस्ट्री में लीडिंग ब्रांड्स में से एक के रूप में स्थापित किया है। कंपनी के पास एग्रीकल्चर और प्लंबिंग में इस्तेमाल के लिए पीवीसी पाइप और फिटिंग की एक पूरी रेंज है। कंपनी के पास 1250 SKU हैं और आज की तारीख में लगभग 1500 हार्डवेयर दुकानों को सप्लाई की जाती है। कंपनी कॉलम पाइप, प्रेशर पाइप, प्लंबिंग पाइप (UPVC, CPVC, SWR) और एग्री फिटिंग, प्लंबिंग फिटिंग (UPVC, CPVC, SWR) बनाती है।