शैले होटल्स लिमिटेड (Chalet Hotels Ltd) के शेयर में आज यानी कि 6 जून को लगभग 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इस स्टॉक ने पिछले छह महीनों में 22.72 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसकी तुलना में इसी अवधि के दौरान निफ्टी 50 में 0.47 प्रतिशत की गिरावट आई है। होटल चैन चलाने वाली कंपनी ने 5 जून को मैरियट इंटरनेशनल (Mariott International) के साथ साझेदारी में हैदराबाद, Westin Hydrebad Hitec City में अपना नया होटल शुरू किया। इस होटल की खासियत ये है कि ये नया होटल पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित होटल है।
"यह होटल एक से अधिक प्रकार से यूनीक है। शैले होटल्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ संजय सेठी (Sanjay Sethi, Managing Director & CEO, Chalet Hotels) ने कहा, न केवल यहां पहले दिन से बिक्री होगी, बल्कि एक प्रचलन तोड़ने वाली घटना यह है कि इसे सभी महिलाओं की टीम द्वारा लॉन्च किया जाएगा।
Chalet Hotels का स्टॉक सुबह 9:45 बजे अपने पिछले बंद से 1.36 प्रतिशत ऊपर 443 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
मार्च तिमाही के लिए कंपनी ने सालाना आधार पर 125 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 345.79 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध सेल्स दर्ज किया था। तिमाही आधार पर शुद्ध मुनाफा मार्च 2022 में 11.45 करोड़ रुपये से 442 प्रतिशत बढ़कर 39.17 करोड़ रुपये हो गया।
Q4 FY23 के लिए ऑपरेटिंग प्रॉफिट या EBITDA 160.27 करोड़ रुपये पर रहा। जो Q4 FY22 में 36.93 करोड़ रुपये से 334 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2022 में प्रति शेयर आय 0.56 रुपये से बढ़कर मार्च 2023 में 1.91 रुपये हो गई।
घरेलू ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर का मानना है कि शैले होटल्स को आगे संपत्ति बढ़ाने से लाभ होगा। कंपनी मई में नोवोटेल पुणे में 88 कमरे का होटल खोलेगी। जून से हैदराबाद में 168 कमरे का होटल खोलेगी। जबकि बंगलुरू में लगभग 10 लाख वर्ग फुट की जमीन को पट्टे पर देने से किराये की आय बढ़ेगी।
प्रभुदास लीलाधर ने शैले होटल्स के लिए FY23 से FY25E तक आय में 23 प्रतिशत और मुनाफे में 54 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लगाया है। इन्होंने 504 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)