Chartist Talks: निफ्टी अगले हफ्ते 23700 के सपोर्ट को बचाने में रह सकता है कामयाब, इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Chartist Talks: मिलन वैष्णव को इस बात के पर्याप्त सबूत नजर आ रहे हैं कि बैंक निफ्टी की रिलेटिव स्ट्रेंथ,निफ्टी के मुकाबले कमज़ोर है। हो सकता है कि यह इंडेक्स कुछ समय तक वीकली बेसिस पर निफ्टी के मुकाबले कमज़ोर प्रदर्शन करे

अपडेटेड May 01, 2026 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
Chartist Talks : मिलन वैष्णव ने कहा कि Nifty FMCG इंडेक्स ने पूरे बाजार में आए उछाल के अनुरूप ही एक मज़बूत वापसी दिखाई है,लेकिन इसमें अभी तक ट्रेंड बदलने का कोई संकेत नहीं मिला है

Chartist Talks: जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के फाउंडर मिलन वैष्णव को उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में Nifty 50 में 23,700 का सपोर्ट बना रहेगा। उनके मुताबिक सोमवार को बाजार के 24,000 के स्तर से काफी ऊपर खुलने की संभावना है और 23,750-24,000 का जोन सुरक्षित रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 24,500 का स्तर निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस का काम करेगा। इस पर नजर रखने की जरूरत है। मिलन का मानना ​​है कि अप्रैल में 47 प्रतिशत की तेज़ी के बाद फिलहाल श्नाइडर इलेक्ट्रिक (Schneider Electric) का शेयर न सिर्फ़ 'ओवरबॉट'है,बल्कि यह 'ओवर-एक्सटेंडेड'भी है। उन्होंने सलाह दी कि इस समय इसमें नई खरीदारी करने पर शायद अच्छा 'रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो'न मिले।

क्या आपको लगता है कि अगले हफ्ते भी एक्यूटास केमिकल्स (Acutaas Chemicals) में तेज़ी जारी रहेगी?

इस पर मिलन वैष्णव ने कहा कि एक्यूटास केमिकल्स (Acutaas Chemicals) एक बड़ी तेजी के दौर में है। ₹2,600 से ऊपर जाने पर इसमें एक नया ब्रेकआउट आ सकता है,जिससे स्टॉक और ऊपर जा सकता है और इसकी तेजी का दौर भी बना रह सकता है। अहम इंडीकेटरों से पता चलता है कि सबसे खराब स्थिति में भी,स्टॉक कुछ समय के लिए एकदायरे में रह सकता है। हालांकि,कुल मिलाकर आने वाले हफ्तों में इसके ऊपर जाने की पूरी संभावना है।


अगले हफ्ते निफ्टी की दिशा को लेकर,उसके चार्ट्स और इंडिकेटर्स के बर्ताव के बारे में आपका क्या अनुनान है? क्या इससे यह संकेत मिलता है कि शायद अभी सबसे बुरा दौर खत्म नहीं हुआ है?

इसके जवाब में मिलन वैष्णव ने कहा कि मार्च में आई तेज गिरावट के दौरान,कीमतें निचले बोलिंगर बैंड के साथ-साथ चलती रहीं। अप्रैल में आई तेजी के चलते कीमतें ऊपर की ओर,यानी बीच वाले बैंड (20-पीरियड मूविंग एवरेज या MA) की तरफ बढ़ी हैं। फ़िलहाल,निफ़्टी अपने 20-पीरियड MA से ऊपर बंद हुआ है।

उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में निफ्टी में 23,700 का सपोर्ट बना रहेगा। अगले हफ्ते बाजार के 24,000 के स्तर से काफ़ी ऊपर खुलने की संभावना है, और 23,750-24,000 का जोन सुरक्षित रहने की उम्मीद है। निफ़्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस 24,500 पर है।

अगले हफ्ते किन अहम स्तरों पर नजर रखनी चाहिए?

मिलन वैष्णव की राय है किअगले हफ्ते में निफ्टी के लिए सपोर्ट 23,750-24,000 के जोन में और रेजिस्टेंस 24,500 का स्तर पर है। ये अहम स्तर होंगे जिन पर नजर रखनी चाहिए।

क्या श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के चार्ट ओवरबॉट पोजीशन का संकेत दे रहे हैं? क्या मौजूदा स्तरों पर अभी भी खरीदारी के अवसर मौजूद हैं?

इसके जवाब में मिलन वैष्णव ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में जब श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने 950 रुपये का आंकड़ा पार किया तो उसमें तेजी आई। फिलहाल,यह न केवल ओवरबॉट है,बल्कि ओवर एक्सटेंडेट भी हो चुका है। इस समय नई खरीदारी रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो के लिहाज से अच्छी नहीं हो सकती है। जिनके पास ये शेयर है वे अपने मुनाफे को बचाने के लिए स्टॉप-लॉस को धीरे-धीरे बढ़ाते हुए स्टॉक में बने रहें।

अगले हफ्ते के लिए आपकी टॉप दो स्टॉक पिक्स कौन सी हैं?

इस पर मिलन वैष्णव ने कहा कि वह स्टॉक्स को लेकर बहुत ज्यादा स्पेसिफ़िक रहेगें। अगले हफ्ते के लिए उनको गॉडफ्रे फिलिप्स और ऑयल इंडिया पसंद हैं।

गॉडफ्रे फिलिप्स (Godfrey Phillips) : पिछले कुछ हफ्तों में इस स्टॉक ने एक मज़बूत बेस बनाया है। लीड इंडिकेटर्स बताते हैं कि स्टॉक में एक टेक्निकल रिबाउंड देखने को मिल सकता है,जिससे आगे चलकर ट्रेंड में बदलाव (trend reversal)आ सकता है।

ऑयल इंडिया (Oil India): तेल की बढ़ी हुई कीमतें इस अपस्ट्रीम स्टॉक के मौजूदा बुलिश टेक्निकल स्ट्रक्चर को मजबूती दे सकती हैं। इसने थोड़े समय के कंसोलिडेशन के बाद एक सिमेट्रिकल ट्रायंगल से ब्रेकआउट किया है। उम्मीद है कि यह मौजूदा लेवल से काफी ऊपर जाएगा।

क्या आने वाले हफ्ते में बैंक निफ्टी में और कमजोरी देखने को मिल सकती है?

इस पर अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा रि जाहिर तौर पर निफ्टी बैंक का प्रदर्शन निफ्टी के साथ जुड़ा रहेगा। हालांकि,जिस मुख्य बात पर वे ध्यान दिलाना चाहते हैं वह है निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी का रिलेटिव प्रदर्शन। मिलन वैष्णव को इस बात के पर्याप्त सबूत नजर आ रहे हैं कि बैंक निफ्टी की रिलेटिव स्ट्रेंथ,निफ्टी के मुकाबले कमज़ोर है। हो सकता है कि यह इंडेक्स कुछ समय तक वीकली बेसिस पर निफ्टी के मुकाबले कमज़ोर प्रदर्शन करे।

क्या चार्ट्स यह संकेत दे रहे हैं कि Nifty FMCG इंडेक्स एक नई के ट्रेंड की शुरुआत में है?

इस पर मिलन वैष्णव ने कहा कि नहीं,अभी नहीं। हालांकि Nifty FMCG इंडेक्स ने पूरे बाजार में आए उछाल के अनुरूप ही एक मज़बूत वापसी दिखाई है, लेकिन इसमें अभी तक ट्रेंड बदलने का कोई संकेत नहीं मिला है। हालांकि इसने एक बेस बनाने की कोशिश की है,लेकिन एक नया ऊपर जाने का ट्रेंड तभी शुरू होगा जब Nifty FMCG इंडेक्स 53,500 के स्तर को पार कर जाएगा।

मासिक चार्ट पैटर्न के आधार पर मई महीने में किन सेक्टर्स पर नजर रखनी चाहिए?

इसके जवाब में मिलन वैष्णव ने कहा कि वह किसी खास सेक्टर पर फोकस नहीं करेंगे,बल्कि चुनिंदा स्टॉक्स पर ही फोकस करेंगे। उनके फार्मा,PSE,ऑटो,एनर्जी और रियल्टी सेक्टर में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखने की संभावना नजर आ रही है।

 

Experts view : मार्केट एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल, निफ्टी के लिए कौन से लेवल होंगे अहम

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।