Chartist Talks: जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के फाउंडर मिलन वैष्णव को उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में Nifty 50 में 23,700 का सपोर्ट बना रहेगा। उनके मुताबिक सोमवार को बाजार के 24,000 के स्तर से काफी ऊपर खुलने की संभावना है और 23,750-24,000 का जोन सुरक्षित रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 24,500 का स्तर निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस का काम करेगा। इस पर नजर रखने की जरूरत है। मिलन का मानना है कि अप्रैल में 47 प्रतिशत की तेज़ी के बाद फिलहाल श्नाइडर इलेक्ट्रिक (Schneider Electric) का शेयर न सिर्फ़ 'ओवरबॉट'है,बल्कि यह 'ओवर-एक्सटेंडेड'भी है। उन्होंने सलाह दी कि इस समय इसमें नई खरीदारी करने पर शायद अच्छा 'रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो'न मिले।
