Chartist Talks: SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह को 2025 के लिए ये तीन शेयर लग रहे अच्छे, FMCG इंडेक्स पर है मंदी का नजरिया
Chartist Talks: सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी 50 की चार्ट संरचना से संकेत मिलता है अगले कुछ सप्ताहों तक बाजार में मंदी का माहौल रहेगा। सुदीप शाह एसबीआई सिक्योरिटीज में तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड हैं
सुदीप शाह ने कहा इप्का लैबोरेटरीज ने 20-वीक के ईएमए स्तर के पास एक मजबूत आधार बनाया है और उसके बाद अपनी तेजी फिर से शुरू की है। वीकली आरएसआई एक यह स्टॉक एक सुपर बुलिश ज़ोन में है
Chartist Talks: एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने 2025 के लिए लॉरस लैब्स को खरीदने की सलाह दी है। मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "पिछले कुछ हफ़्तों से लॉरस लैब्स ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही, यह वर्तमान में अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।" इसके अलावा, वह 2025 के लिए इप्का लैबोरेटरीज और त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर बुलिश हैं। हालांकि, वे निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स पर मंदी की राय रखते हैं।
एसबीआई सिक्योरिटीज में तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा "इप्का लैबोरेटरीज ने 20-वीक के ईएमए स्तर के पास एक मजबूत आधार बनाया है और उसके बाद अपनी तेजी फिर से शुरू की है। वीकली आरएसआई एक यह स्टॉक एक सुपर बुलिश ज़ोन में है। वहीं, त्रिवेणी इंजीनियरिंग ने वीकली स्केल पर स्टेज-2 कप पैटर्न ब्रेकआउट दिया है। चूंकि स्टॉक ऑल-टाइम हाई के पास कारोबार कर रहा है, इसलिए सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम-आधारित इंडीकेटर स्टॉक में मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं।"
क्या आप ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) को लेकर सुपर बुलिश हैं?
इसके जवाब में सुदीप शाह ने कहा कि हां,इस शेयर ने वीकली टाइम फ्रेम पर स्टेज-2 कप ब्रेकआउट दिया है। यह ब्रेकआउट 50-वीक के औसत वॉल्यूम से ज्यादा है। इसके अलावा, इसने ब्रेकआउट वीक पर एक बड़ी बियरिश कैंडल बनाई है,जो ब्रेकआउट को मजबूती देता है। चूंकि यह स्टॉक अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है, इसलिए सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम-आधारित इंडीकेटर स्टॉक में मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं। डेली और वीकली आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) आरएसआई रेंज शिफ्ट नियमों के मुताबिक सुपर बुलिश जोन में है। इसलिए ग्रीव्स कॉटन में तेजी की उम्मीद है।
क्या यह एस्कॉर्ट्स कुबोटा खरीदने का समय है?
इस पर सुदीप ने कहा कि नहीं, वर्तमान में ये स्टॉक अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। ये एवरेज गिरते हुए मोड में हैं। इसके अलावा डेली RSI RSI रेंज शिफ्ट नियमों के मुताबिक स्टॉक सुपर बेयरिश ज़ोन में है। इसलिए,अभी एस्कॉर्ट्स से बचने की सलाह होगी।
हालांकि वॉल्यूम कम बना हुआ है, फिर भी निफ्टी के नवंबर के निचले स्तर की ओर वापस लौटने की कितनी संभावना है?
दिसंबर सीरीज में,निफ्टी फ्यूचर्स में महीने के पहले हिस्से में पुलबैक रैली देखने को मिली और ये 24,930 के हाई पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में इंडेक्स ने फिर से गिरना शुरू कर दिया। जिसके चलते दिसंबर सीरीज निगेटिव रिटर्न की लगातार तीसरी सीरीज रही। पिछले सप्ताह में 4.77 फीसदी की बड़ी गिरावट के बाद, यह सप्ताह (27 दिसंबर को समाप्त) अपेक्षाकृत सुस्त रहा। इस हफ्ते निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार करता दिखा। खास बात ये है कि निफ्टी ने सभी चारों कारोबारी सत्रों में डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये बाजार में व्याप्त अनिर्णय को दर्शाता है। इंडेक्स केवल 291 अंकों के दायरे में घूमता रहा जो 18 जून, 2024 के बाद का सबसे छोटा दायरा है।
वर्तमान में, निफ्टी अपने 20, 50 और 100-डे ईएमए से नीचे कारोबार कर रहा है। ये सभी नीचे की ओर चल रहे हैं। पिछले चार सत्रों में, निफ्टी अपने 200-डे ईएमए (23694) के आसपास मंडरा रहा है। इस बीच, डेली आरएसआई मंदी के जोन में बना हुआ है, जो अपनी सिग्नल लाइन से नीचे स्थित है।
महत्वपूर्ण स्तरों की बात करें तो 23,550-23,500 का जोन निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। 23,500 के स्तर से नीचे की कोई भी गिरावट 23,200 के स्तर तक तेज करेक्शन ला सकती है। जिसके बाद निफ्टी शॉर्ट टर्म में 22,900 तक गिर सकता है।
ऊपर की ओर, 23,950-24,000 का जोन निफ्टी के लिए एक अहम रजिस्टेंस के रूप में काम करेगा। 24,000 के स्तर से ऊपर कोई भी मजबूत चाल निफ्टी को 24,300 के स्तर तक एक तेज पुलबैक रैली की ओर ले जाएगी। यहीं पर इसका 50 और 100-डे ईएमए भी है।
क्या आप मानते हैं कि जनवरी सीरीज बाजार के लिए एक मजबूत महीना साबित होगी?
नहीं, वर्तमान में, चार्ट संरचना अगले कुछ हफ़्तों में बाजार में मंदी बने रहने की ओर इशारा कर रही है। पिछले 17 सालों की सीजनल्टी को ध्यान में रखते हुए देखें तो जनवरी महीने में अक्सर निफ्टी के लिए नकारात्मक रुझान देखने को मिला है। 11 मौकों पर, इंडेक्स 4.79 फीसदी की औसत कमजोरी के साथ निगेटिव नोट पर क्लोज हुआ है। जबकि 6 मौकों पर, यह 5.67 फीसदी की औसत बढ़त के साथ पॉजिटिव नोट पर बंद हुआ है। जनवरी सीरीज में निफ्टी का औसत रिटर्न माइनस 1.10 फीसदीरहा है। पिछले 17 सालों में,जनवरी ने लगातार निफ्टी इंडेक्स के लिए 9 फीसदी की औसत वोलैटिलिटी दिखाई है।
क्या FMCG इंडेक्स बॉटम आउट हो गया है? क्या यह 2025 में एक स्टार परफ़ॉर्मर होगा?
इसका जवाब देते हुए सुदीप में कहा नहीं,इस बात की उम्मीद नहीं है कि 2025 में निफ़्टी FMCG एक स्टार परफ़ॉर्मर होगा। इंडेक्स वर्तमान में अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है, जो कुल मिलाकर मंदी की स्थिति को दर्शाता है। इंडीकेटर और ऑसिलेटर इस कमज़ोरी की पुष्टि करते हैं।
हालांकि, डेली चार्ट पर, इंडेक्स एडम और एडम डबल बॉटम पैटर्न बना रहा है। 58800 से ऊपर एक मजबूत चाल नेकलाइन ब्रेकआउट की ओर ले जा सकती है,जो संभावित रूप से शॉर्ट-टर्म पुलबैक को ट्रिगर कर सकती है। इसके विपरीत, 55,400 से नीचे की गिरावट डाउनट्रेंड को फिर से शुरू कर सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।