चाइनीज मीडिया आउटलेट कैक्सिन (Caixin) ने बताया है कि चीन अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत तीन वर्षों में अल्ट्रा-लॉन्ग स्पेशल गवर्नमेंट बॉन्ड्स के जरिए 6 ट्रिलियन युआन (846 अरब डॉलर ) की धनराशि जुटा सकता है। अज्ञात सूत्रों के हवाले से सोमवार देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक इस फंड का आंशिक उपयोग स्थानीय सरकारों को ऑफ-बैलेंस-शीट कर्ज के बोझ से राहत दिलाने में किया जाएगा।
