Stocks to BUY: गोल्ड-लोन देने वाली कंपनी में डेढ़ गुना कमाई का मौका, 1 लाख लगाने पर मिलेंगे इतने रुपये!

Stocks tp BUY: मूथुट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयरों में मौजूदा स्तर से 41 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म चोला वेल्थ डायरेक्ट ने एक हालिया रिपोर्ट में ये अनुमान जताया है। चोला वेल्थ डायरेक्ट ने Muthoot Finance के शेयरों को "BUY" रेटिंग देते हुए इसे 1,350 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 11:21 PM
Muthoot Finance के शेयर आज 27 फरवरी को 0.17% गिरकर 967.00 रुपये पर बंद हुए

Stocks to BUY: एनबीएफसी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक मूथुट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयरों में मौजूदा स्तर से 41 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म चोला वेल्थ डायरेक्ट ने एक हालिया रिपोर्ट में ये अनुमान जताया है। चोला वेल्थ डायरेक्ट ने Muthoot Finance के शेयरों को "BUY" रेटिंग देते हुए इसे 1,350 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके मौजूदा मार्केट प्राइस से करीब 41 फीसदी अधिक है। यह एक मिडकैप शेयर है और NBFC सेक्टर के गोल्ड लोन सेगमेंट में कारोबार करता है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैपिटलाइजेशन 38.44 हजार करोड़ रुपये का है।

Muthoot Finance के शेयर आज 27 फरवरी को 0.17% फीसदी गिरकर 967.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने मे कंपनी के शेयरों में 5.49% की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसका शेयर 28.83 फीसदी लुढ़क चुका है। कंपनी के शेयर इस समय 10.68 के पीई रेशियो पर कारोबार कर रहे हैं।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

चोला वेल्थ डायरेक्टल ने अपने रिपोर्ट में कहा, "लोन ग्रोथ और मार्जिन के बीच ट्रेडऑफ, जो पिछली पांच तिमाहियों में स्पष्ट रहा है, निकट भविष्य में भी बना रहेगा। हम उम्मीद करते हैं कि बैंकों और फिनटेक की निरंतर आक्रामकता से कई लोगों को यह महसूस होना शुरू हो जाएगा कि गोल्ड लोन एक बहुत ही परिचालनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण बिजनेस हैं। लोग इस सेगमेंट में फ्रॉड के अलावा अधिग्रहण और स्टोरेज के मुद्दे का सामना शुरू कर दिया है, और इस सगेमेंट में कठिनाइयों को महसूस करना शुरू कर दिया है।"


यह भी पढ़ें- Adani Group के लिए एक और बुरी खबर, JPMorgan की इनवेस्टमेंट यूनिट ने अपनी पूरी ESG-हिस्सेदारी बेची

ब्रोकरेज ने कहा, "हमारा मानना है कि Muthoot Finance मुनाफे की कीमत पर गोल्ड लोन में ग्रोथ को आगे नहीं बढ़ाएगा। हम वित्त वर्ष 24 में कंपनी के स्टैंडअलोन एयूएम में 10% की ग्रोथ की उम्मीद करते हैं। हम वित्त वर्ष 24 से कंपनी को अपनी कुछ खोई हुई मार्केट हिस्सेदारी हासिल करने की भी उम्मीद करते हैं। इन सब वजहों को देखते हुए अपने स्टॉक पर 1350 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है।"

52 हफ्तों के निचले स्तर के पास कारोबार कर रहे शेयर

Muthoot Finance का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,448.00 रुपये है। वहीं इसका पिछले 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर 947.40 रुपये हैं। कंपनी के शेयर इस अपने 52 हफ्तों के निम्नतम स्तर से करीब 1.2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।