CIE Automotive India share price : लगातार दूसरे दिन 6% से ज्यादा भागा शेयर, जानिए कहां से मिल रहा ईंधन

CIE Automotive India share price: Q4 नतीजे के बाद इस स्टॉक में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। गुरूवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी के नतीजे आये थे। शुक्रवार को आए नतीजों के बाद शेयर में एक्शन दिखा है। Q4 में कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा है

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
CIE Automotive share price : स्टॉक का 52 वीक हाई 526 रुपए और 52 वीक लो 356.75 रुपए है। आज इसने अपना 52 वीक हाई हिट किया है। फिलहाल ये 495 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है

CIE Automotive India share price : सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया (CIE AUTOMOTIVE INDIA) में नतीजों के बाद लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। आज इंट्राडे में ये शेयर 6 फीसदी से ज्यादा भागा है। फिलहाल 2.15 बजे के आसपास ये शेयर 24.15 रुपए यानी 5.15 फीसदी की बढ़त के साथ 495 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज इसने 526 रुपए का इंट्राडे हाई हिट किया है। वहीं, इसने इंट्राडे में 471.95 रुपए का इंट्रा डे लो छुआ।

CIE ऑटो में तेजी क्यों?

Q4 नतीजे के बाद इस स्टॉक में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। गुरूवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी के नतीजे आये थे। शुक्रवार को आए नतीजों के बाद शेयर में एक्शन दिखा है। Q4 में कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा है। हालांकि, Legazpi सब्सिडियरी की रिस्ट्रक्चरिंग के चलते मार्जिन पर असर दिखा है। महाराष्ट्र में एनर्जी कॉस्ट ज्यादा होने के चलते मार्जिन पर 30bps का असर आया है। कंपनी को साल 2025 में 870 करोड़ रुपए के नए आर्डर मिले हैं। CIE ऑटो का वैल्यूएशन भी आकर्षक दिख रहा है। शेयर मौजूदा PE वैल्युएशन 19 गुना पर ट्रेड कर रहा है। CY26E/CY27E का कंसोलिडेटेड EPS 18.1 गुना पर है।


स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

मोतीलाल ओसवाल,CIE ऑटोमोटिव इंडिया के शेयरों पर बुलिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज ने 21 फरवरी, 2026 की रिसर्च रिपोर्ट में इस स्टॉक के 539 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। CIEINDIA का कंसोलिडेटेड PAT 2.1 अरब रुपए था जो अनुमान के मुताबिक है। हालांकि, कंपनी का भारत का बिज़नेस परफॉर्मेंस अनुमान से बेहतर रहा,लेकिन यूरोप का परफॉर्मेंस अनुमान से कम रहा। उम्मीद है कि CY26 में भी भारत का बिज़नेस कंपनी के लिए मुख्य ग्रोथ ड्राइवर रहेगा। CIEINDIA ऑपरेशनल एफिशिएंसी के ज़रिए प्रॉफिट बनाए रखने पर फोकस कर रही है।

स्टॉक 19x/18.1x CY26E/CY27E कंसोलिडेटेड EPS पर ट्रेड कर रहा है, जो इसे आकर्षक बना रहा है। ऐसे में इस शेयर में 539 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ फिर से BUY रेटिंग (21x CY27E कंसोलिडेटेड EPS को ध्यान में रखते हुए) दी जा रही है।

IDFC फर्स्ट बैंक और AU बैंक फ्रॉड मामले में आई मैनेजमेंट की सफाई, आरबीआई गवर्नर ने कही बड़ी बात

शेयर प्राइस हिस्ट्री

स्टॉक का 52 वीक हाई 526 रुपए और 52 वीक लो 356.75 रुपए है। आज इसने अपना 52 वीक हाई हिट किया है। फिलहाल ये 495 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। इसने पिछले 1 हफ्ते में 7.87 फीसद और 1 महीने में 20.21 फीसदी रिटर्न दिया है। 3 महीने में ये शेयर 18.68 फीसदी भागा है। वहीं, इस साल अब तक इसने 16.14 फीसदी रिटर्न दिया है। 1 साल में इसने 17.14 फीसदी और 3 साल में 27.08 फीसदी रिटर्न दिया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।