Get App

Cipla का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22000, 22100 और 22200 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21900, 21800 और 21700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 46000, 46200 और 46500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 46000, 45800 और 45500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 05, 2024 पर 2:42 PM
Cipla का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Cipla पर NAV Investment के आशीष बहेती ने 1440 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स फिलहाल 104 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है। निफ्टी फ्लैट कारोबार करता नजर आ रहा है। आज सेंसेक्स में टाटा स्टील, एमएंडएम, डॉ रेड्डीज हरे निशान में नजर आये। जबकि भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयर लाल निशान में नजर आये। आज निफ्टी में टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, कोल इंडिया, पावर ग्रिड, ओएनजीसी और सिप्ला के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। एफएंडओ की बात करें तो आईओसी, टाटा मोटर्स, टोरेंट फार्मा के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22000, 22100 और 22200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21900, 21800 और 21700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46000, 46200 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46000, 45800 और 45500 के स्तर पर नजर आये।

NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें