सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में भेल, मैक्स फाइनेंशियल, एनएमडीसी, सेल और जायडस लाइफ के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं आईईएक्स, आरईसी, बीपीसीएल, एलएंडटी फाइनेंस और हीरो मोटोकॉर्प के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा मेट्रोपोलिस हेल्थ, गोदरेज कंज्यूमर, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, मैरिको और डाबर में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पीआई इंडस्ट्रीज, इंडियामार्ट, ग्रैन्यूल्स इंडिया, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और डॉ लाल पैथ लैब्स के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22600, 22700 और 22800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22400, 22300 और 22200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47700, 47800 और 48000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47600, 47500 और 47400 के स्तर पर नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Godrej Consumer Future : खरीदें - 1328 रुपये, टारगेट - 1370/1380 रुपये, स्टॉपलॉस - 1302 रुपये
Coal India Future : खरीदें - 501 रुपये, टारगेट - 520/530 रुपये, स्टॉपलॉस - 490 रुपये
Lupin Future : खरीदें - 1704 रुपये, टारगेट - 1740/1760 रुपये, स्टॉपलॉस - 1670 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Cipla पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Cipla की मई की एक्सपायरी वाली 1480 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 22 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 34/36 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)