Get App

Stocks to Sell: डॉ रेड्डीज के शेयर में आ सकती है 28% की बड़ी गिरावट, सिटी ने दी 'बेचने' की सलाह, बताया ये कारण

Dr Reddy's Laboratories Shares: फार्मा सेक्टर की कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों में गुरुवार 8 जनवरी को गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें उसने स्टॉक पर अपने नेगेटिव रुख दोहराया है। सिटी ने डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर पर अपनी 'Sell (बेचें)' की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस घटाकर 990 रुपये प्रति शेयर कर दिया है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 1:26 PM
Stocks to Sell: डॉ रेड्डीज के शेयर में आ सकती है 28% की बड़ी गिरावट, सिटी ने दी 'बेचने' की सलाह, बताया ये कारण
Dr Reddys Laboratories Shares: सिटी का यह टारगेट प्राइस, डॉ रेड्डीज को दलाल स्ट्रीट पर मिला सबसे कम टारगेट प्राइस है

Dr Reddy's Laboratories Shares: फार्मा सेक्टर की कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों में गुरुवार 8 जनवरी को गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें उसने स्टॉक पर अपने नेगेटिव रुख दोहराया है। सिटी ने डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर पर अपनी 'Sell (बेचें)' की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस घटाकर 990 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह बुधवार के बंद भाव के मुकाबले करीब 27.6% की गिरावट की आशंका जताई है।

सिटी का यह टारगेट प्राइस, डॉ रेड्डीज को दलाल स्ट्रीट पर मिला सबसे कम टारगेट प्राइस है। ब्रोकरेज के मुताबिक, डॉ रेड्डीज के लिए सबसे बड़ी चिंता सेमाग्लूटाइड से जुड़ी है, जहां कॉम्पिटीशन उम्मीद से कहीं ज्यादा कड़ी हो सकती है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि डेनमार्क की दिग्गज फार्मा कंपनी Novo Nordisk साल 2026 में जेनेरिक कॉम्पिटीशन बढ़ने से पहले ही बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए “ड्यूल-ब्रांड स्ट्रैटेजी” पर काम कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 में Novo Nordisk को कनाडा में Poviztra और Plosbrio के लिए मंजूरी मिली थी, जिन्हें Wegovy और Ozempic के समकक्ष माना जा रहा है। संभावना है कि कंपनी इन दवाओं के कम कीमत वाले ब्रांडेड वर्जन लॉन्च करेगी, जिससे आने वाले समय में जेनेरिक दवाओं को सीधे कॉम्पिटीशन मिलेगा।

सिटी का मानना है कि यह रणनीति डॉ रेड्डीज के लिए नकारात्मक साबित हो सकती है। बता दें कि डॉ रेड्डीड को नवंबर 2025 में अपने जेनेरिक सेमाग्लूटाइड फाइलिंग के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से “Complete Response Letter” मिला थी, जिससे इस प्रोजेक्ट की टाइमलाइन और कमाई की संभावनाओं पर सवाल खड़े हो गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें