CLSA ने मटीरियल सेगमेंट पर पेश की रिपोर्ट, ASTRAL को दी HOLD रेटिंग, जानिए सुप्रीम इंडस्ट्रीज पर क्या है राय

Brokerage call : CLSA ने वित्त वर्ष 2025-27 के लिए एस्ट्राल का EPS अनुमान बढ़ाया है। ब्रोकरेज फर्म ने एस्ट्रल का EPS अनुमान बढ़ाकर 1-3 फीसदी कर दिया है। CLSA ने सुप्रीम इंडस्ट्रीज को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है

अपडेटेड Sep 25, 2024 पर 12:35 PM
सीमेंट सेक्टर पर बात करते हुए CLSA ने कहा है कि सीमेंट सेक्टर में प्राइसिंग को लेकर दिक्कत है। कमजोर प्राइसिंग वाले माहौल में सीमेंट कंपनियों के नतीजे अच्छे आने की संभावना कम है

CLSA ने मटीरियल सेगमेंट पर अपना रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में क्या है इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि CLSA ने एस्ट्राल (ASTRAL) को होल्ड रेटिंग देते हुए 2,025 रुपए का टारगेट दिया है। CLSA ने वित्त वर्ष 2025-27 के लिए एस्ट्राल का EPS अनुमान बढ़ाया है। ब्रोकरेज फर्म ने एस्ट्रल का EPS अनुमान बढ़ाकर 1-3 फीसदी कर दिया है। उसका कहना है कि इस अवधि में कंपनी का वॉल्यूम और मुनाफा अनुमान से बेहतर रहने की संभावना है।

ASTRAL की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 7.25 रुपए यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 2016.35 रुपए पर दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 2,037.95 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 430,183 शेयर और मार्केट कैप 54,120 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 1 हफ्ते में 6.23 फीसदी और 1 महीने में 3.65 फीसदी भागा है। वहीं, 1 साल में इसने 7.93 फीसदी और 3 साल में 26.26 फीसदी रिटर्न दिया है।

CLSA ने सुप्रीम इंडस्ट्रीज (SUPREME IND) को अंडरपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 4750 रुपए का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस स्टॉक पर मजबूत मांग और कीमतें स्थिर रहने का असर दिखेगा। शेयर में सीमित अंडरपरफॉर्मेंस संभव है।


सुप्रीम इंडस्ट्रीज पर नजर डालें तो फिहाल ये शेयर एनएसई पर 131.35 रुपए यानी 2.43 फीसदी की गिरावट के साथ 5257 रुपए पर दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 5,423.75 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 44,485 शेयर और मार्केट कैप 66,840 करोड़ रुपए है। ये स्टॉक 1 हफ्ते में 1.88 फीसदी और 1 महीने में 4.63 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 25.30 फीसदी और 3 साल में 132 फीसदी रिटर्न दिया है।

Nifty Prediction : गुरुवार तक कर लें मुनाफावसूली, उसके बाद निफ्टी में देखने को मिल सकता है बड़ा वोलेटाइल मूव-राहुल शर्मा

सीमेंट सेक्टर पर CLSA

सीमेंट सेक्टर पर बात करते हुए CLSA ने कहा है कि सीमेंट सेक्टर में प्राइसिंग को लेकर दिक्कत है। कमजोर प्राइसिंग वाले माहौल में सीमेंट कंपनियों के नतीजे अच्छे आने की संभावना कम है। सीमेंट कंपनियां औसत वैल्युएशन से ऊपर ट्रेड कर रही हैं। सीमेंट सेक्टर में CLSA को अल्ट्राटेक पसंद है। इस स्टॉक को उसका होल्ड करने की सलाह है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।