Get App

ये दो स्टॉक्स कुछ दिनों में करायेंगे छप्परफाड़ कमाई, डीलिंग रूम्स में आज हुई जोरदार ट्रेडिंग

Coal India पर डीलिंग रूम्स बिकवाली होती हुई नजर आई। इस स्टॉक में घरेलू म्युचुअल फंड्स द्वारा बिकवाली की गई। डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को इसमें बिकवाली करने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में फ्रेश शॉर्ट बनते हुए दिखे। इस स्टॉक में पोजीशनल टारगेट के रूप में 200 से 205 रुपये के लक्ष्य दिख सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jan 11, 2023 पर 11:00 PM
ये दो स्टॉक्स कुछ दिनों में करायेंगे छप्परफाड़ कमाई, डीलिंग रूम्स में आज हुई जोरदार ट्रेडिंग
Mcdowell के स्टॉक पर डीलर्स ने BTST strategy यानी कि आज खरीदें और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है

बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच दायरे में कारोबार होता हुआ नजर आया। सेंसेक्स 10 प्वाइंट गिरकर 60 हजार 106 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 18 प्वाइंट गिरकर 17 हजार 896 पर बंद हुआ। वहीं निजी बैंकों के दमदार प्रदर्शन के दम पर बैंकिंग इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुआ। आज बाजार में मेटल शेयरों, बैंकिंग शेयरों और आईटी शेयरों में तेजी से मेटल, बैंकिंग, IT इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। हालांकि FMCG, एनर्जी, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली देखन को मिली। जबकि ऑटो, इंफ्रा, रियल्टी से जुड़े स्टॉक्स भी दबाव में कारोबार करते नजर आये। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में आज कोल इंडिया (Coal India) के शेयर में बिकवाली की गई है। जबकि युनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर में डीलर्स ने जोरदार खरीदारी करवाई।

डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज इस कोयला स्टॉक में कमजोरी देखने को मिली। आज कोल इंडिया के शेयर में बिकवाली नजर आई। कोल इंडिया में घरेलू म्युचुअल फंड्स द्वारा बिकवाली होती हुई देखी गई। डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को इस स्टॉक में शॉर्ट करने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में आज 9 प्रतिशत का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला। इसके अलावा इसमें फ्रेश शॉर्ट बनते हुए दिखे। डीलर्स को इस स्टॉक में पोजीशनल टारगेट के रूप में 200 से 205 रुपये के लक्ष्य नजर आते हैं।

GMDC रिन्यूएबल एनर्जी में करेगी क्षमता विस्तार, विंड, सोलर पावर जनरेशन बढ़ाने का है प्लान- सूत्र

सब समाचार

+ और भी पढ़ें