नये साल के पहले कारोबारी दिन बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी इस समय करीब 60 अंकों की बढ़त के साथ 18165 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त नजर आ रही है। सेंसेक्स भी इस समय 61000 के लेवल के ऊपर टिका हुआ है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। इसकी वजह से बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से रिकवरी आई। फिलहाल बैंकिंग इंडेक्स 43200 के ऊपर कारोबार करता नजर आ रहा है। कुछ स्टॉक्स में भी आज एक्शन देखने को मिल सकता है। ये स्टॉक्स आज बाजार के कामकाजी समय के दौरान फोकस में रहेंगे। कौन से स्टॉक्स किन वजहों से फोकस में रहेंगे। इस पर डालते हैं एक नजर-
कंपनी का दिसंबर में उत्पादन 10.3% बढ़कर 66.4 मिलियन टन रहा। दिसबंर में कंपनी की बिक्री 3.6% बढ़कर 62.7 मिलियन टन रही
दिसंबर में मैंगनीज आयरन ओर का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। दिसंबर में उत्पादन 18% बढ़कर 1.41 लाख टन रहा। दिसंबर में बिक्री 19% बढ़कर 1.64 लाख टन रही। इसके अलावा MOIL ने कीमतें भी बढाई हैं। फेरो ग्रेड्स, फाइंस और केमिकल ग्रेड्स के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने फेरो ग्रेड्स के दाम 15% बढ़ाए हैं।
इसके अलावा फाइंस और केमिकल ग्रेड्स के दाम 7.5% बढ़ाए हैं। कंपनी ने EMD की कीमतें 1.85 लाख PMT से बढ़ाकर 1.90 लाख PMT की है। कंपनी द्वारा बढ़ाई हुई कीमतें 1 जनवरी से हुई लागू हो गई हैं।
LIC ने NMDC में हिस्सेदारी 2% घटाई है। LIC ने हिस्सेदारी 15.77% से घटाकर 13.7% की है
1 जनवरी से कमर्शियल LPG की कीमतें 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी
Kiifcon के साथ कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने करार किया है
बंधन बैंक 801 करोड़ रुपये के NPA ARC को बेचेगी
फोकस में REC/अडानी ट्रांसमिशन
REC कंपनी WRSR पावर ट्रांसमिशन का पूरा हिस्सा अडानी ट्रांसमिशन को बेचेगी
प्रोमोटर ग्रुप बजाज सेवाश्रम ने 23,500 शेयर खरीदे
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)