सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में केनरा बैंक, कोलगेट, बॉश, बर्जर पेंट्स और महानगर गैस के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं आरती इंडस्ट्रीज, ग्लेनमार्क फार्मा, चोला इनवेस्टमेंट, जेके सीमेंट्स और अपोलो टायर्स के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा सीमेंस, ओबेरॉय रियल्टी, सिप्ला, पीएफसी और मणप्पुरम फाइनेंस में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि आरईसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोफोर्ज, सेल और एमएंडएम फाइनेंशियल के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22200, 22300 और 22400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47700, 47800 और 48000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47600, 47500 और 47400 के स्तर पर नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Crompton Future : खरीदें - 336 रुपये, टारगेट - 350 रुपये, स्टॉपलॉस - 330 रुपये
REC Future : खरीदें - 533 रुपये, टारगेट - 550/555 रुपये, स्टॉपलॉस - 520 रुपये
Interglobe Aviation Future : खरीदें - 4261 रुपये, टारगेट - 4400 रुपये, स्टॉपलॉस - 4185 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Coal India
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Coal India पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Coal India की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 465 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 13 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 19/22 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)