Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल तेजी के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में इंडिया मार्ट, इंडस टावर्स, जेके सीमेंट, डिवीज लैब और एक्साइड के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं मैरिको, महानगर गैस, बैंक ऑफ बड़ौदा, पावर ग्रिड और फेडरल बैंक के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा ग्रैन्यूल्स इंडिया, एसआरएफ, परसिस्टेंट सिस्टम्स, जुबिलेंट फूड और ल्यूपिन में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि टाटा कम्यूनिकेशंस, गेल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, और पोलीकैब के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24900, 24800 और 24700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51500, 51600 और 51700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51400 और 51300 के स्तर पर नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
DLF Future : खरीदें - 890 रुपये, टारगेट - 920/930 रुपये, स्टॉपलॉस - 876 रुपये
M&M Future : खरीदें - 2969 रुपये, टारगेट - 3040/3060 रुपये, स्टॉपलॉस - 2910 रुपये
Sun Pharma Future : खरीदें - 1733 रुपये, टारगेट - 1780/1800 रुपये, स्टॉपलॉस - 1705 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Coal India
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Coal India पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Coal India की अगस्त की एक्सपायरी वाली 530 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 16 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 22 से 24 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 11.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)