Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल तेजी के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में इंडिया मार्ट, इंडस टावर्स, जेके सीमेंट, डिवीज लैब और एक्साइड के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं मैरिको, महानगर गैस, बैंक ऑफ बड़ौदा, पावर ग्रिड और फेडरल बैंक के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा ग्रैन्यूल्स इंडिया, एसआरएफ, परसिस्टेंट सिस्टम्स, जुबिलेंट फूड और ल्यूपिन में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि टाटा कम्यूनिकेशंस, गेल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, और पोलीकैब के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
